डांस रियलिटी शो का हर कोई दीवाना होता है, क्योंकि इसमें इंडिया के ऐसे डांसर्स दिखते हैं जिन्हें देखकर आपके पैर भी थिरकने लगते हैं. ये तब और ज्यादा खास हो जाता है जब डांस शो बच्चों का हो, बच्चे फ्लोर पर कुछ ऐसा डांस दिखाते हैं कि अच्छे खासे डांसर्स पानी-पानी हो जाते हैं. पिछले कुछ सालों में ऐसे कई शो टीवी पर देखे गए, जिनमें बच्चों की पावर पैक परफॉर्मेंस नजर आई. साथ ही बच्चों ने शो में आए गेस्ट के साथ भी जमकर मस्ती की. अब ऐसा ही एक वीडियो जी टीवी के शो डीआईडी लिटिल मास्टर का वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी कंटेस्टेंट बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ जबरदस्त डांस करती दिख रही है.
शाहिद के साथ डांस का मौका
डीआईडी लिटिल मास्टर में परफॉर्म करने आई इस छोटी बच्ची का नाम ऋशिता है, जिसने अपने पेज पर शाहिद कपूर के साथ डांस वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहिद कपूर अपनी फिल्म आर राजकुमार के हिट गाने 'साड़ी के फॉल सा...' पर डांस कर रहे हैं. उनके साथ लिटिल चैंप रिशिता भी जबरदस्त तरीके से डांस कर रही है.
-
टाटा संस विवाद के बीच RBI गवर्नर का बड़ा बयान, अपर-लेयर कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रेमो ने मारी सीटी
ऋशिता के शेयर किए वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे शाहिद कपूर इस छोटी बच्ची के साथ डांस स्टेप मैच कर रहे हैं. बच्ची का डांस इतना जबरदस्त है कि शाहिद भी उनसे इंप्रेस नजर आ रहे हैं, साथ ही उसके एनर्जी लेवल को मैच नहीं कर पा रहे हैं. इस दौरान शो को जज कर रहे कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी इसे खूब एंजॉय करते दिख रहे हैं. उन्हें इस पावर पैक परफॉर्मेंस के बीच सीटी मारते हुए देखा जा सकता है. उनके अलावा सोनाली बेंद्रे भी खूब तालियां बजाती दिख रही हैं. इस शो में शाहिद के साथ मृणाल ठाकुर भी बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं.
इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में डीआईडी की लिटिल मास्टर की इस छोटी परफॉर्मर की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं, कुछ लोगों का कहना है कि बच्ची का डांस काफी क्यूट है तो कुछ लोग उसके फेस एक्सप्रेशन की तारीफ कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं