विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2025

लड़की ने अक्षय का गाना 'नौकरी मिलेगी तो क्या होगा...' को किया रिक्रीएट, डांस, मूव्स और अदाओं पर फैंस ने खूब लुटाया प्यार, वीडियो वायरल

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बच्ची ने अक्षय कुमार के गाने पर उन्हीं के स्टाइल को कॉपी करते हुए डांस किया है जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है

लड़की ने अक्षय का गाना 'नौकरी मिलेगी तो क्या होगा...' को किया रिक्रीएट, डांस, मूव्स और अदाओं पर फैंस ने खूब लुटाया प्यार, वीडियो वायरल
छोटी बच्ची ने अक्षय कुमार के डांस को ऐसा किया कॉपी
नई दिल्ली::

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं. जब कहीं भी रेगुलर रूटीन और फिटनेस की बात होती है अक्की की जिक्र न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता. अक्षय को प्यार से उनके फैंस अक्की कहकर पुकारते हैं. अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में फिटनेस के साथ एक्शन और कॉमेडी से फैंस के दिलों पर राज किया है. अगर कोई इंसान अक्षय कुमार की कॉपी करने की कोशिश करता है तो उसके लिए उसे खिलाड़ी कुमार के लेवल की एनर्जी को भी मैच करना पड़ता है जो हर किसी के लिए आसान बात नहीं है.

नूर चैंप ने की अक्षय कुमार की कॉपी

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बच्ची ने अक्षय कुमार के गाने पर उन्हीं के स्टाइल को कॉपी करते हुए डांस किया है जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस वीडियो में बच्ची के डांस और एनर्जी को देखकर हैरान रह गए हैं. वायरल वीडियो में दिख रही इस बच्ची का नाम नूर चैंप है. इस बच्ची ने अक्षय कुमार की फिल्म 'मिस्टर और मिसेज खिलाड़ी' के गाने 'जब नौकरी मिलेगी' गाने पर सेम टू सेम डांस स्टेप कॉपी किए हैं. नूर चैंप ने इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसको देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं.

वीडियो देखें-
 

सोशल मीडिया रिएक्शन

इंस्टाग्राम पर नूर चैंप का ये वीडियो देखने के बाद से फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. नूर ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में सवाल किया था नौकरी मिलेगी तो क्या होगा? कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा एक नंबर परफॉर्मेंस, एक ने लिखा वाह क्या एक्टिंग हैं. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत अच्छी एक्टिंग है गुड़िया रानी. इस वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.

अगर आप नूर चैंप की प्रोफाइल को देखेंगे तो पाएंगे कि वे बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस के फेमस गानों पर डांस कर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं. जैसे उसने ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान के गाने इश्क कमीना सॉन्ग पर भी वीडियो बनाकर शेयर किया है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar Dance Style, Akshay Kumar, Dance Video 2025, Dance Video Instagram, Dance Video Internet Reactions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com