विज्ञापन

YouTube पर एक कौड़ी खर्च किए बिना देखें ये 10 फिल्में, पहली वाली देखकर रह जाएंगे शॉक्ड

Short Movies On Youtube: अगर आप एंटरटेनमेंट चाहते हैं लेकिन इसके लिए ज्यादा पैसे और समय खर्च नहीं करना चाहते तो यूट्यूब पर फ्री में देख डालें ये फिल्में.

YouTube पर एक कौड़ी खर्च किए बिना देखें ये 10 फिल्में, पहली वाली देखकर रह जाएंगे शॉक्ड
YouTube पर फ्री में देखी जा सकती हैं ये 10 शॉर्ट फिल्में
Social Media
नई दिल्ली:

आज कल के बिजी शेड्यूल और टाइम की कमी के चलते फुर्सत से बैठकर तीन घंटे की फिल्म देखने का मौका कहां ही मिलता है. कभी कोई वेब सीरीज शुरू भी करें तो उसे पूरा करने में एक हफ्ता तो लग ही जाता है. बिंज वॉच जैसी चीज नौकरी पेशा लोगों के लिए तो नामुमकिन सी हैं. अगर आपको ये सभी बातें रिलेटेबल लग रही हैं और आप ऐसा महसूस कर रहे हैं कि ये तो हमने आपकी कहानी बयां कर दी तो टेंशन का पीछा तो तुरंत ही छोड़ दीजिए. क्योंकि हम लेकर आए हैं यूट्यूब पर फ्री में अवेलेबल कुछ ऐसी शॉर्ट फिल्मों की लिस्ट जिन्हें देखकर आप कम टाइम में फुल एंटरटेनमेंट ले सकते हैं. 

1. अहिल्या
निर्देशक: सुजॉय घोष
रेटिंग: 7.9
स्टार कास्ट: राधिका आप्टे, सौमित्र चटर्जी

एक पुलिस अधिकारी लापता व्यक्ति की तलाश में एक बुजुर्ग कलाकार और उनकी खूबसूरत पत्नी अहिल्या के घर पहुंचता है. वहां शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे एक रहस्यमय मोड़ ले लेती है जिसकी एंडिंग दर्शकों को हैरान कर देती है.

2. चटनी
निर्देशक: ज्योति कपूर दास
रेटिंग: 7.7
स्टार कास्ट: टिस्का चोपड़ा, आदिल हुसैन

जब पत्नी को पता चलता है कि उसका पति किसी दूसरी महिला से रिश्ता बना रहा है, तो वह उस महिला को घर बुलाती है. पकौड़े और तीखी चटनी के साथ शुरू हुई सामान्य सी बातचीत धीरे-धीरे इतनी गहरी और डरावनी हो जाती है कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इसे आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.

3. जूस
निर्देशक: नीरज घेवान
रेटिंग: 8.5
स्टार कास्ट: शेफाली शाह

एक मिडिल क्लास परिवार में छोटी सी पार्टी का माहौल है. पुरुष एसी की ठंडी हवा में बैठकर ड्रिंक्स का लुत्फ उठाते हुए देश-दुनिया की चर्चा करते हैं, जबकि महिलाएं गर्म रसोई में उनके लिए खाना बनाने में लगी रहती हैं. फिल्म सामाजिक असमानता को सटीक तरीके से दिखाती है.

4. इंटीरियर कैफे नाइट
निर्देशक: अधिरज बोस
रेटिंग: 7.6
स्टार कास्ट: नसीरुद्दीन शाह, शेरनाज पटेल, नवीन कस्तूरिया

एक छोटे कैफे में दो अलग-अलग पीढ़ियों की प्रेम कहानियां एक-दूसरे से टकराती हैं. खोए हुए प्यार, यादों और उम्मीदों से भरी यह भावुक फिल्म दिल को छू लेती है.

5. द स्कूल बैग
निर्देशक: धीरज जिंदल
रेटिंग: 8.2
स्टार कास्ट: रसिका दुगल, सरताज आरके

2014 के पेशावर स्कूल हमले की सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म एक छोटे बच्चे की कहानी है, जो अपने जन्मदिन पर नया स्कूल बैग मांगता है. फिल्म का अंत दिल दहला देने वाला है.

6. देवी
निर्देशक: प्रियंका बनर्जी
रेटिंग: 8.2
स्टार कास्ट: काजोल, श्रुति हासन, नेहा धूपिया

अलग-अलग उम्र की नौ महिलाएं एक कमरे में बंद हैं. फिल्म के क्लाइमैक्स में समाज की एक कड़वी सच्चाई सामने आती है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है.

7. आउच
निर्देशक: नीरज पांडे
रेटिंग: 6.5
स्टार कास्ट: मनोज बाजपेयी, पूजा चोपड़ा

एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर और डार्क कॉमेडी का अनोखा मिक्स. मनोज बाजपेयी की शानदार कॉमिक टाइमिंग इस फिल्म को बेहद मजेदार बनाती है.

8. नयनताराज नेकलेस
निर्देशक: जयदीप सरकार
रेटिंग: 6.8
स्टार कास्ट: कोंकणा सेन शर्मा, तिलोत्तमा शोम

दिखावे की दुनिया और मिडिल क्लास के एम्बिशन पर तीखा सैटायर. दो दोस्तों के बीच महंगे हार को लेकर बनी कहानी आजकल के दिखावे पर गहरा कटाक्ष करती है.

9. इलायची
निर्देशक: देवाशीष मखीजा
रेटिंग: 6.4
स्टार कास्ट: निमरत कौर, दिव्येंदु शर्मा

एक अनोखी कहानी जिसमें पत्नी अपने मृत पति के भूत के साथ रह रही है, जो हर समय इलायची चबाता रहता है. यह फिल्म एक अलग तरह का ड्रामा पेश करती है.

10. तांडव
निर्देशक: देवाशीष मखीजा
रेटिंग: 7.3
स्टार कास्ट: मनोज बाजपेयी

एक पुलिस कांस्टेबल की जिंदगी की कहानी, जो मानसिक तनाव और निजी समस्याओं से जूझ रहा है. गणपति विसर्जन के दौरान उसका डांस और एक्टिंग दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है. ये सभी फिल्में यूट्यूब पर उपलब्ध हैं. कम समय में गहरी कहानियां और शानदार एक्टिंग देखना चाहते हैं तो आप ये फिल्में देख सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Short Movies, Short Movies On Youtube, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com