सावन का महीना आते ही पुराने फिल्मी गानों का जादू फिर से जाग उठता है. हिंदी सिनेमा ने सावन और बारिश पर कई खूबसूरत गाने दिए हैं. कुछ गाने तो ऐसे रहे हैं, जो सालों से चलते आए हैं और तक पुराने नहीं हुए हैं. लता मंगेशकर ने अपने हजारों गानों पर बारिश पर कई गाने गए हैं. आज हम आपको उनके एक ऐसे गाने से रूबरू करवाते हैं, जो आज तक पुराना नहीं हुआ है. यह गाना दिग्गज एक्ट्रेस मीना कुमारी पर फिल्माया गया है.
ये भी पढ़ें: 3 सीजन, 29 एपिसोड, OTT की धुरंधर कहलाती है ये वेब सीरीज हर एपिसोड में पीछा है जबरदस्त सस्पेंस और कहानी
सावन का 59 साल पुराना गाना
लता मंगेशकर की मधुर आवाज में गाया गया ‘पड़ गए झूले, सावन रुत आई रे' करीब 59 साल पुराना होने के बावजूद अपनी ताजगी बनाए हुए है. यह गाना 1967 में रिलीज हुई फिल्म ‘बहू बेगम' का है. इस गाने को ‘ट्रेजेडी क्वीन' मीना कुमारी पर फिल्माया गया था. इस गाने में वे बेफिक्र और खुशमिजाज नजर आती हैं. झूले पर बैठकर सखियों के साथ मौज मनाती हुई उनकी अदा आज भी दर्शकों को मुग्ध कर देती है.
लता और आशा भोसले की आवाज
गाने की खास बात यह है कि इसमें लता मंगेशकर के साथ उनकी बहन आशा भोसले ने भी आवाज दी है. संगीत रोशन ने दिया था और बोल साहिर लुधियानवी के हैं. सावन, बारिश, झूले और दोस्तों का साथ ये सब मिलकर गाने को और भी खास बना देते हैं. फिल्म ‘बहू बेगम' को एम. सादिक ने निर्देशित किया था. इसमें मीना कुमारी के अलावा प्रदीप कुमार और अशोक कुमार ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. कहानी लखनऊ की पुरानी हवेली और वहां के सामाजिक जीवन पर आधारित है.
आपको बता दें कि लता मंगेशकर ने अपने लंबे करियर में हजारों गाने गाए. रोमांस, देशभक्ति, दोस्ती हर भाव को उन्होंने अपनी आवाज से जीवंत किया. सावन के मौसम में उनका यह गाना विशेष रूप से याद आता है. बारिश की बूंदों के साथ जब यह धुन कानों में पड़ती है तो मन खुश हो उठता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं