- लाल कृष्ण आडवाणी 'शिकारा' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे
- कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म देखकर लगे रोने
- लाल कृष्ण आडवाणी का वीडियो विधू विनोद चोपड़ा ने किया शेयर
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विधू विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) की फिल्म 'शिकारा' (Shikara) रिलीज हो चुकी है. कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म 'शिकारा' ने पहले दिन 75 लाख रुपये की कमाई की. विधू विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित शिकारा को देखने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) भी सिनेमाहॉल पहुंचे, जहां फिल्म को देखने के बाद वह अपने आंसू नहीं रोक पाए. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी सिनेमाहॉल में फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को बॉलीवुड डायरेक्टर विधू विनोद चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
विधू विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो 'शिकारा' (Shikara) की स्पेशल स्क्रीनिंग का है, जहां लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को रोता देख वह खुद उनके पास पहुंचते हैं. इस वीडियो को साझा करते हुए विधू विनोद चोपड़ा ने लिखा, "श्री लाल कृष्ण आडवाणी 'शिकारा' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे. हम फिल्म के प्रति आपके आशीर्वाद औरआपकी सद्भावना को पाकर काफी खुश हुए." बता दें कि 'शिकारा' को लेकर आमिर खान ने भी ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह ऐसी कहानी है, जिसके बारे में हर किसी को जानना आवश्यक है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जीशान अय्यूब ने की लोगों से अपील, बोले- अपनी सबसे बड़ी ताकत...
विधू विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) फिल्म्स के बैनर तले बनी 'शिकारा' (Shikara) एक लव स्टोरी है. यह फिल्म कश्मीर में पंडितों के साथ हुई हिंसा पर आधारित है. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर आदिल खान और एक्ट्रेस सादिया मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. फिल्म को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी विधू विनोद चोपड़ा ने ही किया है. बीते दिन रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया है.
देखें Video:
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं