विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2025

लगान का 23 साल बाद रियूनियन, बड़े पर्दे से गायब एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह हुईं स्पॉट तो फैंस का पहचानना हुआ मुश्किल

लगान और मुन्ना भाई जैसी हिट फिल्मों में ग्रेसी सिंह नजर आ चुकी हैं, लेकिन इन फिल्मों के बाद वह इंडस्ट्री से कही गायब हो गईं थी. पर जब डायरेक्टर आशुतोश गोवारिकर के बेटे की शादी में एक्ट्रेस पहुंचीं तो फैंस भी हैरान रह गए. 

लगान का 23 साल बाद रियूनियन, बड़े पर्दे से गायब एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह हुईं स्पॉट तो फैंस का पहचानना हुआ मुश्किल
लगान का 23 साल बाद रियूनियन
नई दिल्ली:

आपको वह साल 2001 में आई स्पोर्ट्स म्यूजिकल फिल्म लगान, जिसे आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था और आमिर खान-ग्रेसी सिंह ने लीड रोल निभाया था, याद है. वहीं 23 साल बाद फिल्म का रियूनियन देखने को मिला है, जिसमें लगान की गौरी और मुन्ना भाई एम बी बी एस की डॉ सुमन के किरदार के लिए मशहूर ग्रेसी सिंह ने अपने लुक से ध्यान खींचा, जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि एक्ट्रेस ने लगान से हिंदी सिनेमा में कदम रखा और आमिर खान संग कैमेस्ट्री से फैंस के दिलों में जगह बना ली.वहीं इस फिल्म के बाद उन्होंने मुन्ना भाई एम बी बी एस में संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर की थी, जो साल 2003 की सक्सेसफुल फिल्मों में से एक थी.

हालांकि इन दोनों मूवीज से लाइमलाइट मिलने के बाद ये बड़े पर्दे पर ग्रेसी सिंह को बहुत कम देखा गया. लेकिन हाल ही में आशुतोष  गोवारिकर के बेटे कोणार्क गोवारिकर की शादी में शामिल होने जब एक्ट्रेस पहुंचीं तो उन्होंने अपने फैंस को चौका दिया था. ग्रैंड वेडिंग में पिंक लहंगा पहने ग्रेसी पैपराजी को पोज देती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी खुद को कमेंट सेक्शन में रिएक्शन देने से नहीं रोक पाए हैं. 

इंटरनेट पर उनकी फोटोज और वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. वहीं कमेंट सेक्शन में लोग उनकी और उनके लुक की जमकर तारीफ करते हुए दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा "ये बहुत खूबसूरत है. डॉक्टर सुमन", दूसरे यूजर ने लिखा "ये सिर्फ एक नेक्स्ट डोर गर्ल हैं, लेकिन बहुत सूंदर और ग्रेसफुल हैं" कई यूजर ने पुराने दिनों को याद कर लिखा "मुझे ये अभी भी अमानत सीरियल की डिंकी के रूप में याद हैं". जबकि कई लोगों ने उन्हें लगान की गौरी के रुप में याद किया है. 

गौरतलब है कि कोणार्क गोवारिकर की शादी में आमिर खान भी शामिल हुए थे, जिसपर लोगों ने लगान मूवी याद करते हुए कहा "लगान का री-यूनियन, आमिर खान, ग्रेसी और आशुतोष गोवारिकर तीनों एक साथ". 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lagaan, Gracy Singh, Lagaan Reunion, Gracy Singh Latest Video, Gracy Singh With Aamir Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com