विज्ञापन

राधा-कृष्ण का वो सुपरहिट गाना, जिसे 25 साल पहले मुस्लिम कलाकारों ने मिलकर था बनाया, आशा-उदित का ये गीत हर प्रेमिका की लिस्ट में टॉप

यह गाना 25 साल पहले रिलीज हुआ था. राधा कृष्ण के इस गाने को मुस्लिम कलाकारों ने मिलकर बनाया था. आशा भोसले और उदित नारायण की आवाज में यह गाना सदाबहार बन गया.

राधा-कृष्ण का वो सुपरहिट गाना, जिसे 25 साल पहले मुस्लिम कलाकारों ने मिलकर था बनाया, आशा-उदित का ये गीत हर प्रेमिका की लिस्ट में टॉप
चार मुस्लिम कलाकारों ने मिलकर रचा था ये सुपरहिट भक्ति गीत

भक्ति संगीत की बात हो तो लगता है कि गाने वाले भी भगवान के भक्त ही होंगे. गाना कंपोज करने वाले भी हरिनाम की माला ही जपते होंगे. लेकिन हिंदी सिनेमा में ऐसा भी एक सॉन्ग पॉपुलर है जो राधा और कृष्ण की भक्ति में रमा है. लेकिन खास बात ये है कि इसे लिखने वाले भी मुस्लिम है, म्यूजिक देने वाले भी मुस्लिम है. गाने से चार ऐसे कलाकार जुड़े हैं जिनका मजहब इस्लाम है. उसके बाद भी गाने की खूबसूरती और भाव में कहीं कोई कमी नजर नहीं आती है. हम बात कर रहे हैं साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'लगान' के मशहूर गीत 'राधा कैसे ना जले' की. ये गाना आज भी शादी-ब्याह, कल्चरल प्रोग्राम्स और जन्माष्टमी जैसे त्योहारों पर खूब सुनाई देता है.

साल 2001 में आया और बन गया सदाबहार गीत

इस गीत में राधा की उस नाराजगी को दिखाया गया है, जब वो कान्हा को गोपियों के साथ रास करते देख जलन महसूस करती हैं. और, कान्हा अपने नटखट अंदाज से उन्हें मनाते हैं. इस गीत के बोल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे थे,. जबकि इसका मधुर संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया. गाने की शानदार कोरियोग्राफी सरोज खान ने की और इसे फिल्म में आमिर खान और ग्रेसी सिंह पर फिल्माया गया. इन चारों कलाकारों के कॉन्ट्रिब्यूशन ने इस गीत को इंडियन सिनेमा के सबसे यादगार भक्ति गीतों में शामिल कर दिया.

संगीत ने मिटाई धर्म की दीवारें

'राधा कैसे ना जले' इस बात का शानदार उदाहरण है कि कला और संगीत किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं होते. जब कलाकार पूरी श्रद्धा और ईमानदारी से काम करते हैं. तो उनकी रचना हर दिल को छू जाती है. यही वजह है कि इस गीत को आज भी लोग उतने ही प्रेम से सुनते हैं, जितना इसकी रिलीज के समय सुनते थे. गाने को आशा भोसले, उदित नारायण और वैशाली सामंत ने अपनी आवाज दी थी. इसके बोल, संगीत और नृत्य का ऐसा मेल देखने को मिला कि ये गीत रिलीज होते ही सुपरहिट बन गया. सरोज खान की कोरियोग्राफी में इंडियन क्लासिकल डांस की झलक साफ दिखाई देती है. जिसे आमिर खान और ग्रेसी सिंह ने बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा.

यह भी पढ़ें: हेमा मालिनी का 49 साल पुराना गीत, धर्मेंद्र ने नहीं मानी कोरियोग्राफर की बात, दिए अपने अंदाज में एक्सप्रेशन, ऐसा चला जादू बना कल्ट सॉन्ग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gracy Singh, Aamir Khan, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com