- कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस का चौंकाने वाला वीडियो वायरल
- तृप्ति ने एकता कपूर की सीरियल 'कुमकुम भाग्य' से करियर की शुरुआत की थी
- तृप्ति ने अपने पति पर संगीन आरोप लगाए हैं.
मशहूर टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' इन दिनों काफी सुर्खियों में है लेकिन वजह टीवी शो नहीं है बल्कि इसमें काम कर रही एक्ट्रेस तृप्ति शंखधर हैं. तृप्ति शंखधर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पिता पर संगीन आरोप लगाते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा कि मैं तृप्ति शंखधर बरेली यूपी की रहने वाली हूं और मेरे पिता का नाम राम रतन शंखधर है. उन्होंने मुझे जान से मारने की कोशिश की है. उन्होंने मुझे बाल पकड़कर मारा. मेरे हाथ पर भी कट मार्क है. साथ ही उन्होंने अपनी हाथों के जख्म को भी दिखाया.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
तृप्ति शंखधर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो वीडियो शेयर किया जिसमें वह कह रही हैं कि हम अपनी मर्जी से भागे हैं. मुझे पता है कि मेरे डैड कुछ भी कर सकते हैं वह पुलिस स्टेशन जाकर यह भी बोल सकते हैं कि मेरा किडनैप हुआ है. वह हमे ढूंढ़ कर मार देंगे. हमें मार देंगे. मुझे मुंबई भेजा था एक्ट्रेस बनने के लिए. अभी तक मेरी एक ही फिल्म रिलीज हुई है. और वह अब मुझपर प्रेशर डाल रहे हैं शादी कर लो वह भी एक 28 साल के लड़के से. अभी मेरी उम्र सिर्फ 19 साल की है. तृप्ति शंखधर के इन आरोपों के बाद यूपी पुलिस ने उनके पिता को हिरासत में ले लिया है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो तृप्ति ने एकता कपूर की सीरियल 'कुमकुम भाग्य' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्हें 'देव-2', 'परमावतार श्री कृष्ण', 'जिंदगी यू टर्न', 'कसौटी जिंदगी के 2' सीरियल में भी देखा गया था. तृप्ति फिल्म 'जजमेंटल है क्या' में भी नजर आ चुकी हैं. फिल्म में राजकुमार राव और कंगना रनौत मुख्य भूमिका में थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं