विज्ञापन

राजपाल यादव के पास है करोड़ों की प्रॉपर्टी? एक्टर ने किया नया दावा, बताया- जेल में क्यों नहीं उनकी पत्नी 

केआरके ने एक्स पर दावा किया है कि एक्टर राजपाल यादव के पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी है. वहीं उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को जेल क्यों नहीं हैं?

राजपाल यादव के पास है करोड़ों की प्रॉपर्टी? एक्टर ने किया नया दावा, बताया- जेल में क्यों नहीं उनकी पत्नी 
केआरके ने राजपाल यादव के केस में किया नया दावा
नई दिल्ली:

राजपाल यादव के केस को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे मदद को आगे आते दिख रहे हैं.इस बीच केस में नया मोड़ सामने आया है. एक्टर कमाल आर खान, जिन्हें लोग केआरके के नाम से जानते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि राजपाल यादव के पास 50 करोड़ की संपत्ति है, वह लोन चुकाना नहीं चाहते. साथ ही उन्होंने सवाल किया कि उनकी पत्नी की लोन में सहभागिता रही है फिर उन्हें जेल क्यों नहीं हुई? केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजपाल यादव के चल रहे चेक बाउंस और कर्ज के केस को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने लिखा कि केस राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ है, लेकिन उनकी पत्नी जेल में क्यों नहीं है?

खुद लोन चुकाना नहीं चाहते राजपाल यादव?

Latest and Breaking News on NDTV

कमाल आर खान के मुताबिक, उनके एक दोस्त ने राजपाल यादव के हिस्से का 1.50 करोड़ रुपए चुका दिए हैं, इसलिए पत्नी जेल से बाहर हैं. कमाल आर खान ने कहा, "राजपाल यादव ने कई बॉलीवुड लोगों से लोन लिया है और वापस नहीं किया. कुछ महीने पहले राजपाल यादव मेरे एक दोस्त का अपार्टमेंट खरीदने वाले थे. उनके एक दोस्त के अनुसार, राजपाल यादव के पास 50 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है. इसका मतलब है कि राजपाल खुद लोन नहीं चुकाना चाहते."

ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates: तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव केस की दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई थोड़ी देर में, बॉलीवुड ने खोली तिजोरी

KRK ने राजपाल यादव के केस में किया दावा

Latest and Breaking News on NDTV

कमाल आर खान ने यह भी दावा किया कि राजपाल यादव के बड़े भाई भी यही बात कह रहे हैं. राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में हैं. मामला साल 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'अता पता लापता' के लिए करीब 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था. फिल्म फ्लॉप होने के बाद लोन नहीं चुकाया गया. ब्याज और पेनल्टी जुड़ने से रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई. राजपाल यादव और उनकी पत्नी द्वारा दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके चलते कई केस दर्ज हुए. 

राजपाल यादव के सपोर्ट में आए सितारे

साल 2018 में कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया और 6 महीने की सजा सुनाई. दिल्ली हाई कोर्ट ने कई बार सेटलमेंट के लिए समय दिया, लेकिन पेमेंट नहीं होने पर फरवरी 2026 में सरेंडर करने का आदेश दिया गया. राजपाल यादव 5 फरवरी को तिहाड़ जेल पहुंचे. कई सेलेब्स जैसे सोनू सूद, इंद्रजीत, प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह संकट में फंसे अभिनेता को आर्थिक मदद दे चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव से पहले इस सुपरस्टार की मदद के लिए भी आगे आए थे सलमान खान, पाकिस्तान की जेल में काटे थे दो साल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com