विज्ञापन

शादी को लेकर क्यों बेफिक्र है कृति सेनन, मिमी की शूटिंग पर लिया था लाइफ का सबसे बड़ा डिसीजन

27 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मनाने जा रही बॉलिवुड की परम सुंदरी कृति सेनन ने अपनी शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है.

शादी को लेकर क्यों बेफिक्र है कृति सेनन, मिमी की शूटिंग पर लिया था लाइफ का सबसे बड़ा डिसीजन
मिमी की शूटिंग पर कृति सेनन कराए एग फ्रीज
NDTV

बॉलिवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसिस में शामिल कृति सेनन ने शादी का इंतजार कर रहे फैंस के सामने एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने बी-टाउन से लेकर सोशल मीडिया तक तहलका मचा दिया है.27 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मनाने जा रही कृति ने साफ कर दिया है कि उन्हें फिलहाल शादी के बंधन में बंधने की कोई जल्दी नहीं है, और इसके पीछे एक बेहद समझदारी भरा फैसला है.

कृति सेनन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलकर बताया कि उन्होंने कुछ साल पहले अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मिमी' (Mimi) की तैयारी के दौरान ही अपने एग्स फ्रीज (Egg Freezing) करवा लिए थे.

 'मिमी' के सेट पर लिया था यह बड़ा फैसला

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'मिमी' में कृति ने एक सरोगेट मदर का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला है. लेकिन असल जिंदगी में भी इस फिल्म ने उनकी लाइफ बदल दी.  कृति ने बताया कि फिल्म के रोल के लिए उन्हें काफी वजन बढ़ाना पड़ा था और उस दौरान वह कई तरह के हार्मोनल बदलावों से गुज़र रही थीं. इसी ट्रांसफॉर्मेशन फेज के बीच उन्होंने अपनी फ्यूचर प्लानिंग की और एग्स फ्रीज कराने का बड़ा कदम उठाया.

 शादी और मदरहुड के प्रेशर को मारी गोली

कृति ने बताया जहां उम्र के इस फेस में आने के बाद लड़कियों को शादी करने की जल्दबाजी होती है, ऐसे में उनके इस कदम ने उन्हें काफी राहत दी है.  वे अब शादी या मां बनने की समय-सीमा के दबाव के बिना अपने करियर पर ध्यान दे रही है, जो उनके लिए बेस्ट है.

क्या होता है एग फ्रीजिंग ?

एग फ्रीजिंग एक मेडिकल प्रोससे है जिसमें महिला के एग्स को निकालकर उन्हें बिना फर्टिलाइज किए फ्रीज कर दिया जाता है. इसके बाद इन्हें भविष्य में इस्तेमाल के लिए सुरक्षित स्टोर किया जाता है.

यह भी पढ़ें: OTT पर सेंसरशिप का चक्कर: क्या सच में 'सतलुज' जैसे विवादों का हल सेंसर बोर्ड है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kriti Sanon, Mimi Movie, Bollywood News,  egg Freezing, Bollywood News Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com