Lanterns Streaming on jiohotstar: हॉलीवुड की मोस्ट अवेटिड सीरीज 'Lanterns' अब भारतीय दर्शकों के लिए भी तैयार है. JioHotstar ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर जानकारी शेयर की है. लैंटर्न्स' (Lanterns) डीसी कॉमिक्स के 'ग्रीन लैंटर्न' पात्रों पर आधारित अमेरिकी सुपरहीरो टेलीविजन सीरीज है. जिसका प्रीमियर 16 अगस्त को एचबीओ (HBO) पर हुआ है. इसके बाद इसे भारतीय फैंस के लिए लाने की तैयारी थी, जिसके बाद अब यह जानकारी सामने आई है.
17 अगस्त को HBOMaxOnJioHotstar पर स्ट्रीम होगी Lanterns
JioHotstar की तरफ से ऑफिशयली इंस्ट्राग्राम पर शेयर किए Lanterns के प्रोमो में लिखा है कि पहले 5 मिनट देखने के लिए आइए और Kyle Chandler और Aaron Pierre की दमदार परफॉर्मेंस के लिए इससे जुड़े रहिए.
DC यूनिवर्स पर बेस्ड यह सीरीज भारतीय दर्शकों के लिए 17 अगस्त को HBOMaxOnJioHotstar पर प्रीमियर होने जा रही है. जिसे इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में स्ट्रीम किया जाएगा. इस सीरीज में Kyle Chandler और Aaron Pierre मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिनकी केमिस्ट्री और इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है.
यहां देखें Lanterns का ट्रेलर
क्या है इसकी कहानी
यह एक डिटेक्टिव और मिस्ट्री ड्रामा सीरीज है, जिसमें नए रिक्रूट जॉन स्टीवर्ट और लैंटर्न लेजेंड हैल जॉर्डन है. इस फिल्म में ये दोनों इंटरगैलेक्टिक कॉप्स अमेरिका के अंदरूनी इलाके में एक मर्डर की जांच करते हुए धरती से जुड़े एक गहरे रहस्य में उलझ जाते हैं. जिसके बाद शुरू होता रोमांच और मिस्ट्री का खेल.
सीरीज के मुख्य किरदारों के नाम
इस सीरीज में लैंटर्न लीजेंड हाल जॉर्डन (काइल चैंडलर) और नए रंगरूट जॉन स्टीवर्ट (आरोन पियरे) मुख्य भूमिकाओं में हैं. उनके साथ केली मैकडोनाल्ड और नाथन फिलियन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. यह जेम्स गन और पीटर सैफरान के नए डीसी यूनिवर्स (DCU) की तीसरी टेलीविजन सीरीज है. उनके साथ केली मैकडोनाल्ड और नाथन फिलियन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.
इस प्रोजेक्ट की शुरुआत अक्टूबर 2019 में हुई थी, जब निर्माता ग्रेग बर्लांटी ने 'ग्रीन लैंटर्न' पर बेस्ड टीवी सीरीज बनाने का काम शुरू किया था. हालांकि, अक्टूबर 2022 में जेम्स गन और पीटर सफ्रान के DC स्टूडियोज के Co-CEO बनने के बाद सीरीज को नए विजन के साथ दोबारा तैयार किया गया. जिसके बाद इस सीरीज की जनवरी 2023 में आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की गई, जिसमें बताया गया कि इसे नए अंदाज़ 'ट्रू डिटेक्टिव' और 'स्लो हॉर्सेस' जैसी चर्चित डिटेक्टिव ड्रामा सीरीज के जैसा बनाने की कोशिश की जाएगी.
HBO ने 2024 में दी थी Lanterns को मंजूरी
2024 में HBO के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के बाद क्रिस मुंडी, डेमन लिंडेलोफ और टॉम किंग की भागीदारी की पुष्टि हुई. वहीं, अक्टूबर 2024 में काइल चैंडलर और एरॉन पियरे की कास्टिंग का ऐलान किया गया और 'स्लो हॉर्सेस' के निर्देशक जेम्स हॉव्स को शुरुआती दो एपिसोड का निर्देशन सौंपा गया. सीरीज की शूटिंग फरवरी से जुलाई 2025 के बीच लॉस एंजिल्स में पूरी हुई, जबकि स्टीफन विलियम्स, गीता वसंत पटेल और अलिक सखारोव ने भी इसके निर्देशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
आपके लिए और भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं