विज्ञापन

लाशों के चक्कर में फंसे 3 दोस्त, Amazon MX Player की नई डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर ने बढ़ाया सस्पेंस, जानें कब होगी रिलीज

Jio Studios  ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि जल्द ही वह नई वेब सीरीज  'क्लीन अप कंपनी को लेकर जानकारी शेयर की है.

लाशों के चक्कर में फंसे 3 दोस्त, Amazon MX Player की नई डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर ने बढ़ाया सस्पेंस, जानें कब होगी रिलीज
clean up company
instagram

अगर आपको लगता है कि आपने OTT पर सब कुछ देख लिया है, तो एक मिनट रुकिए, Jio Studios और GSEAMS एक ऐसी डार्क-कॉमेडी क्राइम थ्रिलर अपने दर्शकों के लिए आने वाले दिनों में लेकर आ रही हैं जो आपकों हंसी से लोटपोट करने के साथ साथ आपके होश उड़ा के रख देगी. जिसे लेकर Mx player ने अपडेट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वेब सीरीज का नाम और उसकी रिलीज को लेकर खुलासा किया है , जिसके बाद सीरीज को देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक है.

 Amazon MX Player पर स्ट्रीम होगी Clean Up Company

Jio Studios  ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि जल्द ही वह नई वेब सीरीज  'क्लीन अप कंपनी' Amazon MX Player पर लेकर आ रहे है, जिसके ट्रेलर उन्होंने पोस्ट के साथ ही लांच कर दिया है. जिसमें  जबरदस्त डार्क कॉमेडी के साथ शिलर भी देखने को मिलेगा.  जिसे 21 अगस्त से Amazon MX Player (Prime Video) पर  सट्रीम होगी, जिसे बिल्कुल फ्री में देखा जा सकता है.

क्या है क्लीन अप कंपनी की कहानी

इसकी कहानी  सरिबगंज की है जो एक ऐसा शहर जहां कानून सिर्फ किताबों में चलता है और सड़कों पर सिर्फ गुंडों की धाक जमी है. इस शहर में  राजू ,स्वप्न और गोल्डी  तीनजिगरी  बेरोजगार जिगरी तीन दोस्त रहते है. वह पेट पालने के लिए एक गैगस्एटर के यहां क्लीन अप का काम करते है जहां वह मर्डर सीन की सफाई कर सारे सबूत मिटाने का काम करते है. एक दिन अचानक मर्डर सीन की सफाई करने और लाशों को ठिकाने लगाने के चक्कर में वह बुरी तरह फंस जाते हैं.

सीरीज में मिलेगा जबरदस्त कॉमेडी का तड़का

रोहन घोस के निर्देशन में बनी इस सीरीज में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का और क्राइम का भयानक थ्रिल देखने को मिलेगा. सीरीज में रवि किशन, जिस्सू सेनगुप्ता और शाश्वत चटर्जी जैसे दिग्गज कलाकार अपनी एक्टिंग का दम दिखाते नजर आएंगे.

आपके लिए और भी

 OTT पर दोस्त के कत्ल की गुत्थी सुलझाएगी सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर, Amazon prime पर जल्द रिलीज होगी मर्डर मिस्ट्री, जानें डिटेल्स
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OTT, Prime Video, Webseries, Bollywood News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com