विज्ञापन

यूपी में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने देखी फिल्म, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8 करोड़ के पार

Krishnavatharam Box Office Collection: कृष्णावतारम को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, जिसके चलते फिल्म ने कपिल शर्मा की दादी की शादी की पहले वीकेंड की कमाई से दोगुना कलेक्शन कर लिया है. 

यूपी में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने देखी फिल्म, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8 करोड़ के पार
कृष्णावतारम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
नई दिल्ली:

Krishnavatharam Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर कृष्ण लीला ने दर्शकों का मन मोह लिया है. दरअसल, 7 मई को सिनेमाघरों में कृष्णावतारम पार्ट 1 रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर 4 दिनों में खूब कमाई कर चुकी है. वहीं इस फिल्म ने कपिल शर्मा की दादी की शादी को भी धोबी पछाड़ दी है. हाल कुछ ऐसा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी कृष्णावतारम इतनी पसंद आई कि उन्होंने राज्य में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है. 

योगी आदित्यनाथ ने की फिल्म की तारीफ 

संडे को लोकभवन में कृष्णावतारम की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. आधिकारिक बयान के मुताबिक, आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, अन्य कैबिनेट मंत्री, BJP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और अन्य जन प्रतिनिधि स्क्रीनिंग में शामिल हुए.वहीं स्क्रीनिंग के दौरान ऑडिटोरियम "कृष्ण-कृष्ण" और "राधे-राधे" के जयकारों गूंज उठे. मुख्यमंत्री ने मंच पर फिल्म से जुड़े कलाकारों को बधाई भी दी. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह फिल्म भगवान कृष्ण के जीवन को मानवीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है और द्वापर युग, सनातन संस्कृति तथा भारतीय परंपराओं को भव्य पैमाने पर दर्शाती है. उन्होंने कहा कि फिल्म में राधा, रुक्मिणी और सत्यभामा की कहानियों को भी चित्रित किया गया है. 

कृष्णावतारम का तीन दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पेड प्रीव्यू से 42 लाख का कलेक्शन करने के बाद कृष्णावतारम ने पहले दिन 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि दूसरे दिन आंकड़ा 2.25 करोड़ पहुंच गया. इसी के साथ संडे को फिल्म ने 3.50 करोड़ की कमाई हासिल की है. इसके बाद भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 7.33 करोड़ हो गया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 8.78 करोड़ है. 

लेखक के बारे में
img
प्रशांत शिशौदिया
Consulting Senior Editor, Entertainment
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krishnavataram, Daadi Ki Shaadi, Daadi Ki Shaadi Day 4 Collection, Krishnavataram Vs Daadi Ki Shaadi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com