जियो हॉटस्टार पर 'किस किस को प्यार करूं 2' से धमाल मचाने के बाद अब कपिल शर्मा एक और फिल्म के साथ ओटीटी प्लैटफॉर्म पर दस्तक दे रहे हैं. कपिल शर्मा की दादी की शादी' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. नेटफ्लिक्स ने ये कपिल फैन्स के लिए ये खुशखबरी अपने ऑफीशियल पेज पर शेयर की. फिल्म के एक पोस्टर के साथ बताया गया है कि 3 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर दादी की शादी रिलीज हो रही है. तो अगर वीकएंड पर आप कुछ हल्का फुल्का देखने के मूड में हैं तो घर बैठे ये फैमिली एंटरटेनर देख सकते हैं.
सोशल मीडिया पर मिले ऐसा रिस्पॉन्स
अब एक तरफ तो नेटफ्लिक्स की तरफ से इसे अच्छी खबर की तरह सर्कुलेट किया गया लेकिन नेटिजन्स इम्प्रेस नहीं हुए. कुछ लोगों ने ऐसे कमेंट किए जिससे लगा कि ओटीटी पर भी इस फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिलने वाला है. एक शख्स ने लिखा, थियेटर में भी किसी ने नहीं देखी, ओटीटी में भी नॉट इंट्रेस्टेड. एक ने लिखा, ये शादी से कब आगे बढ़ेगा. एक का कमेंट था, बकवास. एक ने लिखा, भाई इस फिल्म में उतना एंटरटेनमेंट नहीं.
दादी की शादी की कहानी
नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर और कपिल शर्मा के लीड रोल वाली 'दादी की शादी' की कहानी टोनी के इर्द गिर्द घूमती है. टोनी तलाक के अपनी पार्टनर सादिया से शादी करने की प्लानिंग में था. पूरी सिचुएशन तब यू टर्न लेती है जब टोनी की होने वाली सास शादी करने का फैसला लेती है. वहीं दूसरी तरफ उसके दादा इस बात से नाराज हो जाते हैं और टोनी की शादी कैंसिल करने की बात करते हैं. अब आगे क्या क्या होता है ये जानने के लिए आप 3 जुलाई को ये फिल्म ओटीटी पर देख सकते हैं. थियेटर्स में ये फिल्म 8 मई को रिलीज हुई थी.
यह भी पढ़ें: हुमा कुरैशी के अंदर है भूत! जब एक्ट्रेस के भाई साकिब सलीम ने किए थे चौंकाने वाले खुलासे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं