90 के दशक में हीरो के साथ विलेन्स को भी लोग बहुत पसंद करते थे. वो इतनी शानदार एक्टिंग करते थे कि लोग उनसे रियल लाइफ में भी नफरत करने लगते थे. ऐसे ही एक एक्टर हैं जो लोगों के बीच अपने डायलॉग्स की वजह से फेमस हैं. जिस विलेन की बात हम कर रहे हैं उनका नाम रजत बेदी (Rajat Bedi) है. रजत ने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है. लंबे समय से रजत एक्टिंग की दुनिया से गायब हैं. अब वो बेटे के साथ स्पॉट हुए हैं. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वीडियो को देखकर फैंस चौंक रहे हैं.
रजत बेदी का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में रजत बेदी के साथ उनका बेटा देखकर लोग चौंक रहे हैं. दोनों बाप-बेटे कम भाई ज्यादा लग रहे हैं. रजत पहले से और स्मार्ट लगने लगे हैं. उनकी हाइट और लुक अभी भी बहुत शानदार है. ये वीडियो किसी स्क्रीनिंग इवेंट का है. जिसमें रजत ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं और उनके बेटे भी कैजुअल लुक में हैं. दोनों ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
लोगों को याद आए डायलॉग्स
रजत बेदी और उनके बेटे की वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- भाई लग रहे हैं. वहीं एक ने लिखा- सिद्धार्थ मल्होत्रा इनके डुप्लीकेट लगते हैं. एक ने लिखा- रॉकी फिल्म, मेरे बचपन की बेस्ट फिल्म. इस वीडियो को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं.
बता दें कोई मिल गया के बाद रजत बेदी इंडस्ट्री छोड़कर कनाडा शिफ्ट हो गए थे. जहां पर उन्होंने अपना बिजनेस ओपन किया था. कई सालों तक कनाडा में रहने के बाद रजत मुंबई को मिस करने लगे थे. जब उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई पूरी हो गई तो उन्होंने कनाडा से मुंबई शिफ्ट होने का फैसला लिया. मुंबई शिफ्ट होकर रजत पंजाबी फिल्में प्रोड्यूस करने लगे और उनमें एक्टिंग भी करने लगे. वो 2023 में आई पंजाबी फिल्म गोल गप्पे में नजर आए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं