विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2023

सिनेमाघरों में मची लूट, 'किसी का भाई किसी की जान' की बिक गए इतने हजार टिकट

इस ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज होने वाली है. ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. सलमान खान के फैंस फिल्म किसी का भाई किसी का जान को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

सिनेमाघरों में मची लूट, 'किसी का भाई किसी की जान' की बिक गए इतने हजार टिकट
'किसी का भाई किसी की जान' के अब तक बिक चुके हैं इतने हजार टिकट
नई दिल्ली:

इस ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज होने वाली है. ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. सलमान खान के फैंस फिल्म किसी का भाई किसी का जान को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म किसी का भाई किसी का जान देखने के लिए चंद घंटों में हजारों टिकट बिक चुके हैं. बताया जा रहा है कि ईद के मौके पर रिलीज होने के कारण तमाम सिनेमाघरों में फिल्म के टिकट की कीमच सामन्य रखी गई है. 

किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग स्टार्ट

अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबर के अनुसार मंगलवार दोपहर 1 बजे से सलमान खान की फिल्म की एडवांस बुकिंग में करीब 7054 टिकटें बिक चुकी हैं. यह सारी टिकटें तीन नेशनल मल्टीप्लेक्स चैन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस की है. खबरों की मानें तो फिल्म ने पहले दिन पीवीआर में 3273 टिकट, आईनॉक्स में 1250 टिकट और सिनेपोलिस में 2531 टिकट बिक चुकी हैं. मल्टीप्लेक्स चैन का मानना है कि आने वाले दिनों पर फिल्म किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग में अच्छी उछाल आने की उम्मीद है.

ईद पर रिलीज हो रही है किसी का भाई किसी की जान

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की इस फिल्म को देखने के लिए मुंबई के 'गेयटी' सिनेमाघर के चार में से 3 शो पूरी तरह से फुल हो चुके हैं. फिल्म किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग की शुरुआत को देखते हुए कई ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि सलमान खान की फिल्म अपने पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है. हालांकि यह अभी यह सिर्फ एक अनुमान है. 

'किसी का भाई किसी की जान' के सितारे फिल्म के प्रचार में कर रहे दिन-रात एक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Booking, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Ticket Price, KKBKKJ Advance Booking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com