विज्ञापन

कभी सिखाया प्यार, कभी जिंदगी का फलसफा, किशोर कुमार के 10 गाने जो 50 साल बाद भी सुपरहिट

कभी प्यार का इजहार किया, कभी जिंदगी जीने का अंदाज सिखाया...किशोर कुमार की आवाज ने ऐसे जादू बिखेरा कि उनके ये 10 गाने 50 साल बाद भी नई पीढ़ी की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए हैं.

कभी सिखाया प्यार, कभी जिंदगी का फलसफा, किशोर कुमार के 10 गाने जो 50 साल बाद भी सुपरहिट
आइकॉनिक हैं किशोर कुमार के ये 10 गाने

किशोर कुमार सिर्फ एक गायक नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा की आवाज थे. उन्होंने अपनी आवाज में प्यार, जुदाई, दोस्ती, जिंदगी और मस्ती जैसे हर एहसास को बेहद खूबसूरती से पिरोया. यही वजह है कि उनके गाए गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं. 70 और 80 के दशक में रिलीज हुए उनके कई गीत आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं, जितने उस दौर में हुआ करते थे. किशोर कुमार की खासियत थी कि उनकी आवाज में भावनाओं की गहराई के साथ एक अलग अपनापन भी सुनाई देता था. आइए जानते हैं उनके 10 ऐसे सदाबहार गानों के बारे में, जिन्हें सुनकर आज भी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं.

1. जिंदगी के सफर में- आप की कसम (1974)

यह गाना जिंदगी के उतार-चढ़ाव और रिश्तों की अहमियत को बेहद भावुक अंदाज में बयां करता है.

2. जिंदगी एक सफर है सुहाना-अंदाज (1971)

जिंदगी को बेफिक्र होकर जीने का संदेश देने वाला यह गाना आज भी लोगों को मोटिवेट करता है.

3. मेरे सामने वाली खिड़की में- पड़ोसन (1968)

*प्यार और शरारत से भरा यह गाना किशोर कुमार की मस्तीभरी आवाज का शानदार उदाहरण है.

4. ओ मेरे दिल के चैन- मेरे जीवन साथी (1972)

रोमांटिक गानों की बात हो तो यह किशोर कुमार का सदाबहार गीत आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है.

5. कुछ तो लोग कहेंगे- अमर प्रेम (1972)

यह गाना समाज की बातों की परवाह किए बिना अपने दिल की सुनने और जिंदगी को अपने तरीके से जीने का फलसफा सिखाता है.

6. ये शाम मस्तानी- कटी पतंग (1971)

प्यार के खूबसूरत एहसास को बयां करता यह गाना आज भी रोमांटिक प्लेलिस्ट का हिस्सा है.

7. मुसाफिर हूं यारों- परिचय (1972)

जिंदगी को एक सफर मानकर आगे बढ़ते रहने का संदेश देने वाला यह गीत बेहद सुकून देता है.

8. अगर तुम न होते- अगर तुम न होते (1983)

प्यार में किसी खास इंसान की अहमियत को महसूस कराने वाला यह गाना आज भी दिल छू लेता है.

9. मेरे नैना सावन भादों- महबूबा (1976)

विरह और इंतजार के एहसास को किशोर कुमार ने अपनी आवाज में बेहद खूबसूरती से पेश किया है.

10. मेरे दिल में आज क्या है- दाग: ए पोएम ऑफ लव (1973)

प्यार का इजहार करने वाला यह खूबसूरत गीत आज भी अपनी सादगी और मधुर धुन के कारण याद किया जाता है.

यह भी पढ़ें: 138 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की 'टॉक्सिक' को लगा बड़ा झटका, 60% से ज्यादा गिरी कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kishore Kumar, Entertainment, Kishore Kumar Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com