शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, "मैं कमरा नंबर 305 में हूं, और इसी कमरे में 'बॉबी' का 'हम-तुम इक कमरे में बंद हों...' गीत फिल्माया गया था। मैं कोशिश कर रहा हूं कि कमरे की चाबियां खो जाएं।"
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान इन दिनों कश्मीर के गुलमर्ग में यशराज बैनर की नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, और उन्होंने सोमवार की रात उसी होटल के उसी कमरे में बिताई, जहां दिवंगत निर्माता-निर्देशक राजकपूर ने वर्ष 1973 में प्रदर्शित हुई अपनी सुपरहिट फिल्म 'बॉबी' का लोकप्रिय गीत 'हम-तुम इक कमरे में बंद हों...' फिल्माया था।
शाहरुख खान ने मंगलवार सुबह ट्विटर पर लिखा, मैं कमरा नंबर 305 में ठहरा हूं, और इसी कमरे में 'बॉबी' का 'हम-तुम इक कमरे में बंद हों...' गीत फिल्माया गया था। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और कोशिश कर रहा हूं कि कमरे की चाबियां खो जाएं।
यश चोपड़ा के निर्देशन में एक फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे शाहरुख गुलमर्ग के होटल हाईलैंड पार्क में ठहरे हुए हैं। घाटी में फिल्म की शूटिंग का जिम्मा संभालने वाले शीराज ट्रैवल्स के मालिक नजीर बक्शी के मुताबिक शाहरुख खान बुधवार शाम श्रीनगर लौट जाएंगे, और गुरुवार को श्रीनगर में ही प्रेस से डेढ़ घंटे की मुलाकात करेंगे।
यश चोपड़ा की इस अनाम फिल्म में शाहरुख खान एक सैन्य अधिकारी समर की भूमिका निभा रहे हैं, और उनके अलावा फिल्म में अनुष्का शर्मा व कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगी।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan On Bobby Song, शाहरुख खान, Bollywood News, बॉलीवुड न्यूज, हम-तुम इक कमरे में बंद हों