विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2023

वेडिंग कार्ड से लेकर कलीरे तक, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में हर चीज थी खास, देखें तस्वीरें और VIDEO

शेरशाह कपल यानी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का कार्ड और कलीरों की वीडियो और फोटो भी सामने आ गई है, जिस पर फैंस रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. 

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की वेडिंग फोटो वायरल
नई दिल्ली:

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने मंगलवार 7 फरवरी को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली है. हालांकि इस खास दिन की शादी से पहले वीडियो और तस्वीरें ज्यादा सामने नहीं आई थीं. लेकिन अब धीरे-धीरे शादी से जुड़ी नई अपडेट सामने आ रही है. वहीं अब शेरशाह कपल की शादी का कार्ड और कलीरों की वीडियो और फोटो भी सामने आ गई है, जिस पर फैंस रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. 

ज्वैलरी और लुक था खास

कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी शादी के दिन के लिए मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट और ज्वैलरी को चुना था. डायमड कट ज्वैलरी की हर चीज बेहद खास था. वहीं दुल्हन के लुक को खूबसूरत बना रही थी. मंगलसूत्र, वेडिंग रिंग से लेकर ज्वैलरी तक हर चीज की बात ही खूबसूरत थी. 

ऐसा था वेडिंग कार्ड

कलीरों और ज्वैलरी के अलावा कियारा और सिद्धार्थ की शादी का कार्ड भी बेहद सिंपल होने के साथ-साथ खास था. वायरल हुई तस्वीर में कपल के शादी की डेट और वेन्यू दिखा गया है, जिसका कलर गोल्डन और पिंक नजर आ रहा है. 

बता दें, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लस्ट स्टोरीज के रैप के दौरान पहली बार मिले थे, जिसके बाद उन्होंने 2021 में रिलीज हुई फिल्म शेरशाह के सेट पर डेटिंग की शुरू की, जो कि साथ में कपल की पहली फिल्म थी. वहीं सिल्वर स्क्रीन पर कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी को फैंस ने भी बेहद पसंद किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiara Advani And Siddharth Malhotra, Kiara Advani And Siddharth Malhotra Wedding Card, Kiara Advani And Siddharth Malhotra Wedding Kaleere, Kiara Advani Kaleere, Kiara Advani Wedding Jewellery, Kiara Advani, Siddharth Malhotra, Bollywood, Bollywood News, Ndtv Khabar, Ndtv Hindi, Ndtv News In Hindi, Ndtv Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com