विज्ञापन

KBC 18 में छाए किशन लाल कुमावत, बैंक खाते में सिर्फ 2500 रुपए, करोड़पति बनने से सिर्फ 1 सवाल हैं दूर

अमिताभ बच्चन के शो KBC 18 में पहुंचे दिहाड़ी मजदूर किशन लाल कुमावत की कहानी ने हर किसी को इमोशनल कर दिया. घरों में टाइल लगाने वाले किशन लाल के खाते में महज 2500 रुपये हैं. लेकिन अपनी मेहनत के बल पर वो आज 1 करोड़ के सवाल तक पहुंच गए हैं. उनकी संघर्षभरी कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भी इमोशनल नजर आए.

KBC 18 में छाए किशन लाल कुमावत, बैंक खाते में सिर्फ 2500 रुपए,  करोड़पति बनने से सिर्फ 1 सवाल हैं दूर
घरों में टाइल लगाने वाला मिस्त्री KBC 18 में पहुंचा 1 करोड़ के सवाल तक
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में आए एक कंटेस्टेंट की कहानी इन दिनों काफी चर्चा में है, एक ऐसा शख्स जिसने अपनी मेहनत, हौसले और ज्ञान के दम पर इस शो पर पहुंचा और सिर्फ अमिताभ बच्चन को ही नहीं सभी लोगों की अपने टैलेंट से प्रभावित कर दिया. शो में कई लोग आते हैं जिनकी नॉलेज का कोई सार नहीं होता. लेकिन हाल ही में राजस्थान के रहने वाले किशन लाल कुमावत जो कि पेशे से एक मिस्त्री हैं और लोगों के घरों में टाइलें लगाने का काम करते हैं वो पहुंचे. एक मिस्त्री जो 31 अगस्त के एपिसोड में हॉटसीट पर पहुच गया और अपने गेम से सभी को हैरान कर दिया.

किशन की कहानी सिर्फ खेल तक ही नहीं रही, बल्कि उन्होंने अमिताभ बच्चन से अपनी जिंदगी के संघर्ष के बारे में भी बात की, जिसको सुनकर सिर्फ अमिताभ बच्चन ही नहीं, बल्कि वहां बैठा हर एक शख्स इमोशनल हो गया.

बिना लाइफलाइन के पार किया पहला पड़ाव

'कौन बनेगा करोड़पति 18' में किशन ने अपने खेल की शुरुआत बेहद आत्मविश्वास के साथ की. उनकी सबसे खास बात ये है कि वो बिना किसी लाइफलाइन के इस पड़ाव पर पहुंचे, जिसने सभी को प्रभावित किया. अमिताभ ने जब किशन से उनके काम के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वो घरों में टाइलें लगाने का काम करते हैं. इसके बाद उन्होंने अपने साथ लोगों के बर्ताव और भेदभाव के बारे में बात की. 

'हमारे पास डिग्री नहीं है, इसलिए इज्जत नहीं मिलती'

जब भी किसी मिस्त्री की बात होती है तो दिमाग में यही आता है कि इसमे पढ़ाई-लिखाई नहीं कि, इसलिए ये काम कर रहा है. लेकिन किशन ने इस बात को पूरी तरह से झूठा करार दिया. किशन ने बताया कि वो जिन घरों में काम करते हैं, कई बार लोग वहां पर उन्हें खाना और पानी देने से भी मना कर देते हैं. उनके साथ अलग तरह से पेश आते हैं. वो जिस कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते हैं वहां पर इंजीनियर और आर्किटेक्ट को चाय और कॉफी के लिए पूछा जाता है, उनकी इज्जत होती है, लेकिन मजदूरों को कोई नहीं पूछता. उन्होंने सवाल किया कि आखिर दोनों के बीच फर्क क्या है?

किशन ने बताया कि, जिन लोगों के पास डिग्री और पढ़ाई है, उन्हें तो लोग इज्जत देते हैं, लेकिन मजदूरों को वो इज्जत नहीं मिलती. उनकी इस बात ने वहां पर बैठे सभी लोगों की इमोशनल कर दिया.

ये भी पढ़ें: Exclusive Interview: रिया अहीर का इंटरव्यू, बताया क्यों वैन के सामने आकर खड़ी हो गई थीं, जानें पूरी कहानी

खाते में सिर्फ 2500 रुपये, फिर पहुंचे 1 करोड़ के सवाल तक

अमिताभ ने किशन से सवाल किया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कितना पैसा देखा है, तो किशन ने बताया कि उनके अकाउंट में सिर्फ 2500 रुपए हैं. बता दें कि किशन लाल 1 करोड़ के सवाल तक पहुंत गए हैं, शो के 15वां सवाल आने पर अमिताभ ने पूछा कि अगर वो 1 करोड़ जीत जाते हैं तो उस पैसे का क्या करेंगे, इस पर किशन ने बताया कि वो अपने घर में टाइल्स लगाएंगे. 

दिनभर मजदूरी, रात में पढ़ाई करके KBC की तैयारी

किशन ने बताया कि वो पूरे दिन मजदूरी करते थे और रात को खाना खाने के बाद पढ़ाई करने बैठ जाते थे. अपनी थकान और नींद को भूलकर उन्होंने जी-जान लगाकर मेहनत की है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या किशन लाल कुमावत 1 करोड़ जीतकर 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के पहले करोड़पति बन पाएंगे या फिर वो इस पड़ाव पर आकर रुक जाएंगे? इसका जवाब आने वाले एपिसोड में मिलेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, KBC 18, Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com