विज्ञापन

OTT पर 30 दिन में आ रहीं 5 फिल्में, 7 सीरीज, 2 रियलिटी शो, सितंबर का महीना रहने वाला है हाउस फुल

OTT पर कुछ अच्छा देखने को मिल जाए इससे बेहतर और क्या हो सकता है. बस इसी विषय में आपकी मदद के लिए लेकर आए हैं जी5 पर आने वाले सीरीज, फिल्म और रियलिटी शो की लिस्ट.

OTT पर 30 दिन में आ रहीं 5 फिल्में, 7 सीरीज, 2 रियलिटी शो, सितंबर का महीना रहने वाला है हाउस फुल
OTT पर आई कंटेंट की बहार
Social Media
नई दिल्ली:

ओटीटी पर कंटेंट देखने के शौकीन हैं और हर भाषा का कंटेंट देख लेते हैं? बस अगर आप कैटेगरी में फिट बैठते हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए ही है क्योंकि हम आपको बताने वाले हैं इस हफ्ते जी5 पर आ रही फिल्मों और सीरीज की लिस्ट जो आपके बहुत ही ज्यादा काम आने वाली है. इस लिस्ट में वेब सीरीज और फिल्में दोनों ही शामिल है. अब आप अपने टाइम और शेड्यूल के हिसाब से प्लानिंग कर सकते हैं कि कब और किस वक्त आप क्या देखना पसंद करेंगे. बता दें कि इस लिस्ट में हिंदी, मलयालम और कन्नड़ तीनों ही भाषाओं का कंटेंट शामिल है. 

घमासान: जी5 पर आ रही ये सीरीज एक हाई वोल्टेज क्राइम थ्रिलर है. मशहूर डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अरशद वारसी, प्रतीक गांधी, राजपाल यादव, इशिता दत्ता हैं. ये फिल्म 11 सितंबर को स्ट्रीम होने वाली है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

बकैती: क्राइम ड्रामा सीरीज बकैती को अमित गुप्ता ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, तान्या शर्मा और आदित्य शुक्ला लीड रोल में हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

लीगेसी: ये एक रियलिटी शो है. देसी हिप हॉप को नए अंदाज में लेकर आ रहे इस शो को रफ्तार जज कर रहे हैं.

हाय (तमिल): नयनतारा, कविन राज के भाग्यराज और प्रभु की फिल्म हाय भी सितंबर में स्ट्रीम होने जा रही है. यह एक रोमांटिक फिल्म है. अगर आप इस तरह की फिल्मों के शौकीन हैं तो यह आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है.

सट्टमम नीधियुम: ये एक हिट तमिल सीरीज है जिसका दूसरा पार्ट आ रहा है. बालाजी सेलवराज के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज एक कोर्टरूम ड्रामा है. इस सीरीज में सरवनन और नमृता एम.वी लीड रोल में हैं.

वीरभद्राणी रहस्यम: ये तेलुगु भाषा की सीरीज है. इसका दूसरा पार्ट अब आपको एंटरटेन करने के लिए तैयार है. इस सीरीज में एनी, रघु कुंचे, रघु अभिनव अहम किरदार में हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

पंचनामा: पंचनामा एक इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर सीरीज है. ये 11 सितंबर को जी5 पर स्ट्रीम होगी.

कॉर्पोरेट लव स्टोरी (कन्नड़): ये एक कन्नड़ ओरिजनल सीरीज है. इसमें कॉर्पोरेट की दुनिया के लव एंगल को दिखाया जाएगा.

हल्ली पावर: ये कन्नड़ सीरीज जी5 पर स्ट्रीम होगी. यह एक पॉपुलर टीवी शो है. यह एक ग्रामीण कर्नाटक की संस्कृति, परंपरा और लाइफ स्टाइल पर बेस्ड है.

बांद्रा(मलयालम): मलयालम फिल्म बांद्रा की कहानी 90 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड के इर्द गिर्द बुनी गई है. यह फिल्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही है. इस फिल्म में दिलीप और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं.

केरल अंडरग्राउंड: यह केरल का पहला हिप हॉप रियलिटी शो है. 

अडकित्ता (मराठी): मराठी फिल्मों के फैन्स के लिए या जिन्हें मराठी फिल्में देखना पसंद है उनके लिए जी5 पर ये फिल्म बेस्ट ट्रीट है.

बच्चों के लिए स्पेशल 2 सीरीज: ओटीटी पर बच्चों के लिए भी कंटेंट की कमी नहीं. एक साथ दो वेब सीरीज आ रही हैं. एक नाम है बंदबुध और बुड़बक 2. इसके अलावा भी एक सीरीज है जिसका नाम है स्मार्ट किड्स.

यह भी पढ़ें: साईं बाबा फेम एक्टर सुधीर दलवी पड़े थे बीमार, 19 लाख का बिल चुकाने को नहीं थे पैसे, मदद को आए थे साईं भक्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ZEE5, OTT News, Entertainment, Bollywood, OTT Release 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com