विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2021

श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें, सोनम कपूर का यूं आया कमेंट

श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाड़ली खुशी कपूर ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है इन तस्वीरों पर बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों के कमेंट आ रहे हैं.

श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें, सोनम कपूर का यूं आया कमेंट
खुशा कपूर का ग्लैमरस अंदाज हुआ वायरल
  • खुशी कपूर ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
  • रेड वनपीस में छा गईं जान्हवी कपूर की बहन
  • पोस्ट पर 1 लाख से ज्यादा लाइक्स
नई दिल्ली:

इंडस्ट्री में कुछ किड्स स्टार ऐसे भी हैं जिन्होंने फिल्मों में डेब्यू तो नहीं किया है, लेकिन उनकी पॉपुलेरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है. हाल ही में श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाड़ली खुशी कपूर ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. रेड वनपीस में खुशी किसी ऐंजल से कम नहीं दिख रही हैं. खुशी कपूर का जहां इन तस्वीरों में ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है, वहीं उनकी बहन सोनम कपूर ने इन फोटो पर कमेंट भी किया है. यही नहीं, बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियों ने भी इन फोटो पर अपनी राय रखी है. 

खुशी कपूर के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वे रेड कलर के वनपीस में हैं. कर्ली हेयर्स और न्यूडमेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है. उनकी हर एक तस्वीर में उनका स्टाइल तारीफ के काबिल है. खुशी की पोस्ट पर फैंस के साथ ही सलेब्स के कमेंट का तांता लग गया है. संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने फायर इमोजी बना कर कमेंट किया है, नव्या नंदा ने हार्ट बना कर खुशी की जमकर तारीफ की है, सोनम कपूर ने कमेंट कर कहा- 'मुझे बुहत पसंद आई' इनके अलावा महीप कपूर और अंशुला कपूर भी खुशी  की शानदार तस्वीर की  तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. इस तस्वीर पर अभी तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. 

बता दें कि इससे पहले भी खुशी कपूर का एक फोटोशूट काफी वायरल हुआ था. इन फोटो में भी वे काफी खूबसूरत दिखाई दे रही है. देखा जा सकता है कि उन्होंने लाइलैक कलर की फ्लोरल गाउन पहना हुआ है. इस खूबसूरत आउटफिट को ब्रिटिश कोना वॉकर फैशन लेबल हाउस ऑफ सीबी ने डिजाइन किया है. जो उनपर काफी जंच रहा है. फैंस के साथ ही सेलेब्स भी तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khushi Kapoor, Anhvi Kapoor, Khushi Kapoor Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com