विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2021

Khesari Lal Yadav का 'पत्नी' ने किया बुरा हाल, Video में सुनाई पूरी कहानी

Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना 'हार गया मेहरारू से' रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है.

Khesari Lal Yadav का 'पत्नी' ने किया बुरा हाल, Video में सुनाई पूरी कहानी
Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना रिलीज
  • खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज
  • खेसारी लाल यादव का गाना Haar Gaya Mehraru ने यूट्यूब पर मचाया तहलका
  • खेसारी लाल यादव के नए गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल
नई दिल्ली:

Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना 'हार गया मेहरारू से' रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है. आपको जानकर हैरानी होगी कि रिलीज के कुछ घंटे के अंदर ही इसके व्यूज लाखों में पहुंच गए है. इस गाने के बोल है 'हार गया मेहरारू से' यानी एक पति सभी जगह से जीत जाता है लेकिन पत्नी के सामने हार ही जाता है. इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है और संगीत श्याम देहाती और आजाद सिंह ने दिया है. साथ ही साथ श्याम और आजाद ने ही इसे लिखा भी है. इस भोजपुरी सॉन्ग में खेसारी लाल यादव के साथ चांदनी सिंह हैं. 

खेसारी लाल यादव  (Khesari Lal Yadav)  का यह पूरा म्यूजिक वीडियो काफी मजेदार है. इसकी शुरुआत होती है एक शख्स शादी करके दुल्हनिया को खुशी- खुशी घर लेकर आता है. लेकिन शादी के बाद दुल्हनिया का तेवर पूरी तरह से बदल जाता और फिर जो पति की दुर्दशा होती है वह आप पूरे वीडियो में खेसारी लाल यादव की एक्टिंग और गाने में देख सकते हैं.

बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने काफी कम समय में अपने गाने के जरिए अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली है. इसलिए कोई भी गाना रिलीज होते ही सुपरहिट हो जाता है. सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें भोजपूरी फिल्म का हिट मशीन माना जाता है यानि अगर वह किसी फिल्म में गाना गा दें या एक्टिंग कर दे तो हिट होना लाजमी है. . 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song, Haar Gaya Mehraru Se, Khesari Video, Bhojpuri Gana, Bhojpuri Song, Khesari Lal Yadav Latest Bhojpuri Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com