विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2018

'केदारनाथ' के खुले कपाट तो ये डायरेक्टर बोला, 'हमारे भाग्य खुले...'

छह महीने के बाद भक्तों के लिए केदारनाथ के दरवाजे खोल खुल गए हैं. इसी के साथ निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी अगली फिल्म 'केदारनाथ' के आखिरी शेड्यूल की घोषणा भी कर दी है.

'केदारनाथ' के खुले कपाट तो ये डायरेक्टर बोला, 'हमारे भाग्य खुले...'
'केदारनाथ' के अगले शेड्यूल के लिए तैयार अभिषेक कपूर
  • दिसंबर में रिलीज होगी 'केदारनाथ'
  • पहला शेड्यूल हो चुका है पूरा
  • दूसरे शेड्यूल की है तैयारी
नई दिल्ली: छह महीने के बाद भक्तों के लिए केदारनाथ के दरवाजे खोल खुल गए हैं. इसी के साथ निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी अगली फिल्म 'केदारनाथ' के आखिरी शेड्यूल की घोषणा भी कर दी है. वैदिक भजनों के जप के बीच और इस शुभ दिन को चिह्नित करते हुए निर्देशक ने आज से फिल्म के आखिरी कार्यक्रम को शुरू करने की योजना बनाई थी. फिल्म पिछले कुछ समय से निर्माताओं से जुड़े विवादों की वजह से ही चर्चा में रही है. सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं.

दोस्तों संग सुहाना ने खेला ये गेम, मस्ती भरा वीडियो हुआ वायरल
 
 

A post shared by Abhishek kapoor (@gattukapoor) on


अभिषेक कपूर ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा,"केदारनाथ मंदिर के द्वार खुले और हमारे भाग्य खुले. #kedarnaththemovie ने आज इस शुभ दिन पर अपना अंतिम शेड्यूल शुरू कर दिया है."

राखी सावंत को अर्शी खान पर कुछ इस कदर आया प्यार, बोलीं- 'मेरी जान हैं...इन्हें तो ऑस्कर मिलना चाहिए'

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान अभिनीत फिल्म 'केदारनाथ' ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके और मुंबई में फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर चुकी है. केदारनाथ की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'केदारनाथ' एक प्रेम कहानी है, यह प्यार और धर्म, जुनून और आध्यात्मिकता का एक शक्तिशाली मिश्र है. 'केदारनाथ' 21 दिसंबर को रिलीज होगी. हालांकि फिल्म के निर्माताओं को लेकर कई तरह के विवाद हुए हैं. अब फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kedarnath, Sushant Singh Rajput, Sara Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com