विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2020

कैटरीना कैफ की Photos ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, दुल्हन बन ताश खेलती आईं नजर

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) दुल्हन के ड्रेस में खेलती नजर आईं ताश, अब फोटो हो रही हैं सोशल मीडिया पर वायरल.

कैटरीना कैफ की Photos ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, दुल्हन बन ताश खेलती आईं नजर
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फोटो हुई वायरल
  • कैटरीना कैफ की तस्वीरें हुईं वायरल
  • दुल्हन के लिबास में पत्ते खेलती नजर आईं एक्ट्रेस
  • शूटिंग के दौरान कैटरीना कैफ ने खेले पत्ते
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके फोटो और वीडियो आते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Photos) ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल, कैटरीना कैफ इन फोटो में दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं, लेकिन इन तस्वीरों में सबसे खास यह है कि वह दुल्हन बनकर टाइमपास के लिए ताश खेलती नजर आ रही हैं. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की यह फोटो शूटिंग के दौरान सेट की हैं. 

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने साधा निशाना, बोलीं- कांग्रेस TMC और CPM को विपक्ष कहना बंद कर दो क्योंकि असली विपक्ष...

on set shenanigans .....????

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने इन तस्वीरों में क्रीम कलर का लहंगा पहना हुआ है. इस आउटफिट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने कैप्शन में लिखा, 'सेट पर'. कैटरीना कैफ के इन फोटो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. हाल ही में, कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Instagram) ने एक और फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फैन्स के साथ साझा की थीं. इस फोटो में कैटरीना साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं. 

रानू मंडल की ट्रोलिंग पर आया हिमेश रेशमिया का रिएक्शन, बोले- जहां से वह आई थीं...

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on


वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आईं थीं. 2019 की सुपरहिट फिल्मों में से एक 'भारत' में एक्ट्रेस की किरदार ने सबने काफी तारीफ भी की थी. वहीं, अब जल्द ही कैटरीना कैफ एक बार फिर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' में नजर आएंगी. रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Katrina Kaif Photos, Katrina Kaif Photos Viral, Katrina Kaif Playing Cards In Bridal Lehenga, Katrina Kaif Lehenga Photos, Katrina Kaif Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com