हॉरर कॉमेडी एक ऐसा जॉनर है जिसमें बहुत ही फूंक-फूंककर कदम रखने होते हैं. सावधानी हटी और दुर्घटना घटी वाली स्थिति होती है. बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी जॉनर में कई फिल्में बनी हैं, जिनमें भूलभुलैया, स्त्री, गो गोवा गॉन और गोलमाल अगेन जैसी कई सफल फिल्मों के नाम आते हैं. 'फोन भूत' उसी दिशा में लापरवाही के साथ उठाया गया कदम है. ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे युवा कलाकारों और कैटरीना कैफ जैसी सुपरस्टार के साथ डायरेक्टर गुरमीत सिंह 'फोन भूत' लेकर आए. फिल्म न तो हंसा पाती है और न ही डरा पाती है. इस तरह 'फोन भूत' बीच में ही झूलती रह जाती है.
फिल्म की कहानी ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की है. जो हॉरर की एक अलग ही दुनिया में जीते हैं. इस दीवानगी के बीच उनकी मुलाकात होती है कैटरीना कैफ से. जो एक भूत है. ऐसी भूत जो उनके लिए एक बिजनेस प्रपोजल रखती है, और वह फायदे के सौदे को तैयार हो जाते हैं. लेकिन इसके पीछे कैटरीना का इरादा क्या है, यह काफी मायने रखता है. इस तरह तीनों मिलकर एक मिशन पर निकलते हैं, और इसमें जैकी श्रॉफ और शीबा चड्ढा की भी एंट्री होती है. डायरेक्टर ने इस तरह भूतों की एक दुनिया रचने की कोशिश की. लेकिन वह खुद ही कहानी के मकड़जाल में फंसकर रह गए.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
'फोन भूत' को युवाओं को फोकस करके बनाया गया है. इसके डायलॉग और सितारों से इशारा मिल ही जाता है. अब बात करें एक्टिंग की तो ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने किरदारों को अच्छे से निभाने की कोशिश की है, लेकिन एक्टिंग के मोर्चे पर दोनों के ही हाथ तंग नजर आते हैं. बात कैटरीना कैफ की करें तो एक-दो सीन्स में वह इम्प्रेसिव लगी हैं, बाकी वह कहीं भी खास असर नहीं डाल पाती हैं. शीबा चड्ढा ने अच्छा काम किया है जबकि जैकी श्रॉफ एकदम एवरेज है. इस तरह कमजोर कहानी और दिशाहीन डायरेक्शन की वजह से फिल्म निराश करती है.
रेटिंग: 1.5/5 स्टार
डायरेक्टर: गुरमीत सिंह
कलाकार: कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी
जान्हवी कपूर ने फिल्म 'मिली' की स्क्रीनिंग में रेखा को गले लगाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं