विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2020

कैटरीना कैफ ने बिना हाथ जमीन पर रखे लगाए पुश अप्स, एक्ट्रेस का Video हुआ वायरल

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्ट्रेस बिना जमीन पर हाथ लगाए पुश अप्स करती नजर आ रही हैं.

कैटरीना कैफ ने बिना हाथ जमीन पर रखे लगाए पुश अप्स, एक्ट्रेस का Video हुआ वायरल
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का वीडियो हुआ वायरल
  • कैटरीना कैफ का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने बिना जमीन पर हाथ लगाए किए पुश अप्स
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज के लिए भी खूब जानी जाती हैं. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के मामले में भी काफी सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में कैटरीना कैफ का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस वीडियो में यूं तो कैटरीना कैफ पुश अप्स (Katrina Kaif Push Ups Video) करती नजर आ रही हैं, लेकिन वीडियो में खास बात यह है कि पहले कैटरीना दोनों हाथों से पुश अप्स करती हैं, फिर एक हाथ से और जमीन को बिना छुए ही एक्ट्रेस पुश अप्स करना शुरू कर देती हैं. 


एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के इस वीडियो को देख हर कोई काफी हैरान है. क्योंकि बिना जमीन को हाथ लगाए पुश अप्स करना काफी मुश्किल काम है. हालांकि, एक्ट्रेस के इस मुश्किल काम को बड़ी ही आसानी से करने का राज वीडियो के आखिर में खुलता है. दरअसल, वीडियो में कैटरीना एक सीसॉ जैसे पत्थर पर यह करतब कर रही हैं और उनकी मदद कोई शख्स कर रहा है. कैटरीना कैफ के इस वीडियो को फिल्मफेयर के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है. एक्ट्रेस के इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट भी कर रहे हैं और उनकी एक्टिंग स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं. वहीं, उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह मशहूर एक्टर अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. यूं तो फिल्म मार्च में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई. इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि कैटरीना जल्द ही रणवीर सिंह के साथ भी किसी फिल्म में नजर आ सकती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Katrina Kaif Video, Katrina Kaif Push Ups Video, Katrina Kaif Exercise Video Viral, Katrina Kaif Instagram, Katrina Kaif Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com