- कैटरीना कैफ से विक्की कौशल ने शादी पर पूछा सवाल
- सलमान खान ने यूं दिया था रिएक्शन
- सोशल मीडिया पर थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपनी दोस्ती को लेकर चर्चा में हैं. बीते दिनों हर्षवर्धन कपूर ने भी दोनों के रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था. अब कैटरीना और विक्की कौशल का एक थ्रौबैक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान भी नजर आ रहे हैं. यह पुराना वीडियो किसी अवॉर्ड फंक्शन का है. वायरल वीडियो में विक्की स्टेज पर कैटरीना कैफ से कहते दिख रहे हैं कि 'आप अच्छा सा विक्की कौशल देखकर शादी क्यों नहीं कर लेतीं?' इस सवाल पर कैटरीना शर्माते हुए हंसने लगती हैं. वहीं, दर्शकों के बीच बैठे सलमान खान भी दोनों की बातों पर हंसने लगते हैं.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
विक्की कौशल वीडियो में आगे कहते दिख रहे हैं कि शादी का सीजन चल रहा था, मुझे लगा आपका भी मन कर रहा होगा तो मुझे लगा पूछ लेता हूं.' कैटरीना कैफ इस सवाल पर मुस्कुरा देती हैं. वहीं सलमान खान अपनी छोटी बहन अर्पिता खान के कंधे पर सिर रखकर आंखें बंद कर लेते हैं. सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फैन्स भी इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं.
बता दें कि बीते दिनों एक इंटरव्यू में हर्षवर्धन कपूर से पूछा गया था कि इंडस्ट्री की ऐसी कौन सी अफवाह है, जो उन्हें लगता है सही है. इस सवाल पर हर्षवर्धन ने कहा था, "विक्की कौशल और कैटरीना कैफ साथ हैं और यह सच है. इतना कहते ही एक्टर ने आगे कहा, "क्या मैं इसके लिए मुसीबत में पड़ जाऊंगा? शायद." बता दें कि साल 2019 में कैटरीना और विक्की को साथ में डिनर के दौरान स्पॉट किया गया था. इस दौरान उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं और तभी से दोनों को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं