विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2021

कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण की मॉडलिंग डेज की Photo वायरल, पहचानों तो जानें...

कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को एक ही फ्रेम में हमेशा देख पाना संभव नहीं हो पाता. लेकिन अब दोनों की एक साथ फोटो आई है, जो खूब वायरल हो रही है.

कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण की मॉडलिंग डेज की Photo वायरल, पहचानों तो जानें...
कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण की थ्रोबैक फोटो
  • कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण की फोटो वायरल
  • मॉडलिंग डेज की है तस्वीर
  • खूब वायरल हो रही फोटो
नई दिल्ली:

कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को एक ही फ्रेम में हमेशा देख पाना संभव नहीं हो पाता. कभी-कभार ही ऐसा मौका आता है जब दोनों एक्ट्रेस एक ही फ्रेम में दिखाई दें. अब एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण एक ही फोटो में दिखाई दे रही हैं. ये फोटो उस समय की है जब दोनों एक्ट्रेस मॉडलिंग करती थी. ये फोटो टॉमी हिलफिगर के शो के दौरान का है, जिसे फैशन कोरियोग्राफर और सुपरमॉडल मार्क रोबिन्सन ने शेयर किया है. फोटो में दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और सोफी चौधरी जैसी अभिनेत्रियां नजर आ रहीं हैं.

इस फोटो को शेयर कर मार्क रोबिन्सन ने कैप्शम में लिखा: टॉमी हिलफिर के फैशन शो के दौरान की तस्वीर, जिसमें दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और सोफी चौधरी हैं." फोटो को देख सोफी काफी एक्साइटेड हो गईं उन्होंने कॉमेंट किया, "ओह माय गॉड. थ्रोबैक के बारे में बात हो रही है." बात कैटरीना कैफ की हो या दीपिका पादुकोण की दोनों ने अपना करियर एक मॉडल के तौर पर शुरू किया था. बाद में दोनों बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बनीं. 

दीपिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों जैसे पठान, द इंटर्न और फाइटर की शूटिंग में व्यस्त हैं. एक्ट्रेस शकुन बत्रा की अनाम फिल्म और '83' में भी जल्द दिखाई देंगी. वहीं, कैटरीना इन दिनों 'टाइगर 3' की शूटिंग तुर्की में कर रही है. वो जल्द ही फोन भूत और सूर्यवंशी में भी नजर आएंगी. बता दें कि दीपिका और कैटरीना की इस वायरल फोटो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif And Deepika Padukone, Deepika Padukone, Katrina Kaif, Sophie Choudry, Katrina Kaif Modelling Days Photo, Deepika Padukone Modelling Days Photo, Katrina Kaif And Deepika Padukone Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com