विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2019

Bhai Dooj पर कार्तिक आर्यन ने छुए बहन के पांव, तो यूं मिला आशीर्वाद, बार-बार देखेंगे यह शानदार फोटो

भाई दूज (Bhai Dooj) आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है, और बॉलीवुड में भी भाई-बहन इस त्योहार को मना रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने भाई दूज के मौके पर अपनी बहन के साथ एक फोटो शेयर की है.

Bhai Dooj पर कार्तिक आर्यन ने छुए बहन के पांव, तो यूं मिला आशीर्वाद, बार-बार देखेंगे यह शानदार फोटो
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की भाई दूज पर फोटो हुई वायरल
  • कार्तिक आर्यन की फोटो हुई वायरल
  • भाई दूज पर छुए बहन के पांव
  • इंटरनेट पर पसंद की जा रही है फोटो
नई दिल्ली:

भाई दूज (Bhai Dooj) आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है, और बॉलीवुड में भी भाई-बहन इस त्योहार को मना रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने भाई दूज के मौके पर अपनी बहन के साथ एक फोटो शेयर की है. कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की यह फोटो बहुत ही कमाल की है, इस फोटो में वह बहन कृतिका तिवारी के साथ भाई दूज सेलिब्रेट कर रहे हैं, और बहन के पांव छूते नजर आ रहे हैं. यही नहीं, कार्तिक आर्यन की बहन उन्हें आशीर्वाद भी दे रही हैं. कार्तिक आर्यन और उनकी बहन की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, और उनके इस अंदाज को पसंद भी किया जा रहा है. 

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने भाई दूज (Bhai Dooj) की इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा हैः 'मेरी बहन का भाई इस दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है. मैं नहीं वह हमेशा यही कहती है. भाई दूज मुबारक.' इस तरह कार्तिक आर्यन ने बहन के बहाने अपनी खुद की ही तारीफ कर दी है. लेकिन कार्तिक आर्यन और कृतिका तिवारी की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है, और फैन्स को भाई बहन की बॉन्डिंग भी कमाल की लग रही है. वैसे भी कार्तिक आर्यन को नेशनल क्रश कहा जाता है, और इस फोटो पर तो उनके फैन्स दिल खोलकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. 

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आने वाले समय में 'पति पत्नी और वो' में नजर आएंगे. जिसके बाद उनकी फिल्म 'लव आज कल 2' आनी है, जिसमें उनके साथ सारा अली खान होंगी. यही नहीं, कार्तिक आर्यन जाह्नवी कपूर के साथ 'दोस्ताना 2' भी कर रहे हैं. इस तरह कार्तिक आर्यन आने वाले समय में फिल्मों के मामले में कई बड़े धमाल करने वाले हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Bhai Dooj 2019, Happy Bhai Dooj, Kartik Aaryan Viral Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com