विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2022

Karthikeya 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस की दौड़ में 'कार्तिकेय 2' ने 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' जैसी बिग बजट फिल्म को दी मात, कमा लिए इतने करोड़

साउथ सिनेमा की फिल्म 'कार्तिकेय 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. साल 2014 की सुपरनैचुरल मिस्ट्री थ्रिलर की इस सीक्वल को 5 भाषाओं में डब किया गया था और फिल्म का हिंदी वर्जन बॉक्स ऑफिस पर किसी ड्रीम रन की तरह ही चल रहा है.

Karthikeya 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस की दौड़ में 'कार्तिकेय 2' ने 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' जैसी बिग बजट फिल्म को दी मात, कमा लिए इतने करोड़
कार्तिकेय 2, लाल सिंह चड्ढा
नई दिल्ली:

साउथ सिनेमा की फिल्म 'कार्तिकेय 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. साल 2014 की सुपरनैचुरल मिस्ट्री थ्रिलर की इस सीक्वल को 5 भाषाओं में डब किया गया था और फिल्म का हिंदी वर्जन बॉक्स ऑफिस पर किसी ड्रीम रन की तरह ही चल रहा है. बता दें बॉक्स ऑफिस पर कार्तिकेय 2 के हिंदी वर्जन का सामना लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन जैसे बिग-टिकट बॉलीवुड एंटरटेनर्स के साथ हो रहा था. हालांकि फिल्म को मिले अच्छे रिव्यू और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते यह अपने लिए एक जगह बनाने में कामयाब रही है.

इस फिल्म ने रिलीज तीसरे दिन 1.10 करोड़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस की सेल्स में कुल 300% तक का इजाफा देखा गया है जो न्यू फिल्म रिलीज के लिए एक रेयर बात है. इतना ही नहीं फिल्म के कई शोज हाउसफुल होने के बाद कार्तिकेय 2 के लिए स्क्रीन काउंट भी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है. हिंदी बेल्ट्स में  शुरुआती दिन में केवल 50 शोज के स्टॉर्ट किया गया था, पर फिल्म को मिले जबरदस्त रेस्पॉन्स और ऑक्यूपेंसी को देखते हुए और फिल्म की बढ़ती डिमांड को देखते हुए 1500+ शोज बढ़ा दिए गए। यानी कह सकते हैं और यह एक बहुत ही बेहतरीन उदाहरण है कि सिनेमाघरों पर कंटेंट राज करता  है। 

बता दें, फिल्म के हिंदी वर्जन में तीन दिन में 1.45 करोड़ की उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है. मंगलवार को, फिल्म ने लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन को पीछे छोड़ते हुए 3.85 करोड़ की कमाई की है. देश भर के दर्शकों द्वारा व्यापक रूप से पसंद किए जाने के अलावा, कार्तिकेय 2 को आलोचकों द्वारा भी सराहा गया, जिन्होंने फिल्म को एक 'एडवेंचर राइड' और एक 'एंगेजिंग एडवेंचर' के रूप में वर्णित किया है, जिसने शानदार कंटेंट की पेशकश की और समान रूप से एक विजुअल ट्रीट थी. कई सिनेमा हॉल भी अब बिग टिकट वाली बॉलीवुड फिल्मों के शो को कार्तिकेय 2 के साथ बदलने का फैसला कर रहे हैं और जिसकी वजह फिल्म को मिल रहा जबरदस्त वेलकम है.

फिल्म ने विदेशों में $500k का आंकड़ा पार किया और संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में भी सिनेमाघर खचाखच भरे हुए चल रहे हैं ! फिल्म का सबसे बड़ा ड्रा क्या हो सकता है, इस पर कमेंट करते हुए, इंडस्ट्री एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कहा, "कार्तिकेय 2 जैसी फिल्में हमारे कल्चर, हमारी आम आदमी की भावनाओं से जुड़ी हैं और आप जो देखना चाहते हैं वह आपको साउथ की फिल्मों में मिलता है. फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव वर्ड्स धीरे-धीरे और लगातार कार्तिकेय 2 को अपने कंटेंट के बल पर आगे भी मदद करेगी." चंदू मोंडेती द्वारा लिखित और निर्देशित, कार्तिकेय 2 टीजी विश्व प्रसाद और अभिषेक अग्रवाल द्वारा निर्मित हैं. इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ, अनुपम खेर, अनुपमा परमेश्वरन, श्रीनिवास रेड्डी, चिरायु हर्ष और आदित्य मेनन हैं. वहीं फिल्म की सिनेमेटोग्राफी कार्तिक घट्टामनेनी की हैं और इसका म्यूजिक काला भैरव द्वारा दिया गया हैं. यह फिल्म देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

मलाइका अरोड़ा की पार्टी में एक साथ दिखीं गौरी खान, महीप कपूर और सीमा सजदेह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karthikeya 2, Karthikeya 2 Box Office Collection, Karthikeya 2 Budget, Karthikeya 2 Cast, Laal Singh Chaddha, Laal Singh Chaddha Box Office Collection, Raksha Bandhan, Aamir Khan, Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com