विज्ञापन
This Article is From May 17, 2018

कर्नाटक चुनाव पर ट्वीट करके बुरे फंसे उदय चोपड़ा, ट्रोलर्स बोले- तुमसे न हो पाएगा

गुरुवार को बीजेपी ने सरकार बनाते हुए बीएस येदियुरप्पा को राज्यपाल वजूभाई वाला द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई. इसी मसले में पड़ते हुए बुधवार को बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा ने एक ट्वीट किया.

कर्नाटक चुनाव पर ट्वीट करके बुरे फंसे उदय चोपड़ा, ट्रोलर्स बोले- तुमसे न हो पाएगा
बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा (फाइल फोटो)
  • कर्नाटक चुनाव में ट्रोल हुए उदय चोपड़ा
  • ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक
  • 'धूम' फिल्म में निभाया था अली का किरदार
नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव का नतीजा आने के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच सरकार बनाने के लिए काफी गहमा-गहमी देखी गई. हालांकि गुरुवार को बीजेपी ने सरकार बनाते हुए बीएस येदियुरप्पा को राज्यपाल वजूभाई वाला द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई. इसी मसले में पड़ते हुए बुधवार को बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा ने एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मैंने अभी-अभी कर्नाटक के राज्यपाल के बारे में गूगल पर सर्च किया. यह बीजेपी और आरएसएस से जुड़े रहे हैं. मुझे लगता है कि हम सबको पता है कि क्या होने वाला है?' इस ट्वीट के बाद ट्रोलर्स ने उदय का काफी मजाक उड़ाया.

अब ऐसे दिखने लगे रानी मुखर्जी के देवर, फिल्मों से गायब उदय चोपड़ा को पहचानना हुआ मुश्किलट्विटर के यूजर्स ने उदय चोपड़ा के ट्वीट पर कई मीम बनाकर रिप्लाई करने लगे. कुछ ट्रोलर्स ने लिखा कि भाई तुम तो रहने तो तुमसे न हो पाएगा. तो किसी ने लिखा जरा गूगल पर उदय चोपड़ा लिखकर सर्च करो, देखो क्या आता है. बता दें, राज्यपाल वजुभाई न सिर्फ बीजेपी के सदस्य रहें बल्कि गुजरात कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं. यहीं नहीं वजुभाई को आरएसएस से पुराना रिश्ता माना जाता है. एक्टर उदय ने इसी वजह से राज्यपाल वजुभाई की ओर इशारा किया था. पिता के Stardom को कायम नहीं रख पाए बॉलीवुड के ये 7 Flop बेटे! ट्विटर पर ट्रोल होने के बाद उदय चोपड़ा ने फिर एक और ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरे टाइमलाइन पर अचानक से इतने सारे ट्रोल्स. मैं सहमत हूं कि मैं इस क्षेत्र का नहीं लेकिन मैं फिर भी एक भारतीय हूं और देश के बारे में चिंता करता हूं.' बता दें कि 'धूम' फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले उदय चोपड़ा सफल अभिनेता नहीं बन सके.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Election 2018, Uday Chopra, Uday Chopra Gets Trolls
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com