एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इन दिनों चर्चा में हैं. दरअसल, उनके बच्चे समायरा और कियान पिता और दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की विधवा प्रिया सचदेव कपूर के साथ उनकी संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई में उलझे हुए हैं. इस विवाद के बीच करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया और जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह पोस्ट एक्ट्रेस ने दीवाली की एक तस्वीर के साथ फैंस के साथ शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा- शांतिपूर्वक यानी पॉजीटिविटी.
फोटो में करिश्मा कपूर हाथ में दिया लिए दिख रही हैं और उसी की तरफ देख रही हैं. वह पीच कलर के सूट में नजर आ रही हैं. इस पोस्ट पर रिया कपूर, सब पटौदी और रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी रिएक्शन दिया है. वहीं फैंस लोलो की खूबसूरती पर एक बार फिर फिदा हो गए हैं.
इसके अलावा करिश्मा कपूर का एक और कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उन्होंने अपनी फिल्म फिदा के डायरेक्टर खालिद मोहम्मद के एक पोस्ट पर किया है. खालिद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, डियर डियर लोलो. हमेशा बहादुर..सभी मुश्किलों के खिलाफ. ( गुलाब की इमोजी).” इस पोस्ट पर करिश्मा कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, खालिद. इसके साथ एक्ट्रेस ने हाथ जोड़े हुए, सफेद दिल और स्पार्कल इमोजी शेयर की है.
गौरतलब है कि करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का पिछले दिनों लंदन में पोलो मैच के दौरान कथित तौर पर हार्ट अटैक से निधन हो गया है. इसके बाद करिश्मा के बच्चों और संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव के बीच संपत्ति को लेकर विवाद शुरु हो गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं