विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2021

Karishma Tanna के वर्कआउट वीडियो पर एकता कपूर ने कमेंट कह दी ये बात, फैंस भी रह गए दंग

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और फैंस इस वीडियो पर जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं...

Karishma Tanna  के वर्कआउट वीडियो पर एकता कपूर ने कमेंट कह दी ये बात, फैंस भी रह गए दंग
करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने शेयर किया वीडियो
  • करिश्मा तन्ना का वर्कआउट वीडियो वायरल
  • एकता कपूर ने कमेंट कर कही यह बात
  • सोशल मीडिया पर है अच्छी खासी फैन फॉलोइंग
नई दिल्ली:

'संजू' फेम एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) इन दिनों इंटरनेट पर अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर अपने कूल अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं. हाल ही में करिश्मा (Karishma Tanna Video) ने एक वर्कआउट वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उनके नए वर्कआउट का अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है. फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी वीडियो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. 


वीडियो में देखा जा सकता है कि है कि करिश्मा (Karishma Tanna Video) 'Honeypie' गाने पर झूमती नजर आ रही हैं. उन्होंने वर्कआउट आउटफिट पहने हुए हैं जिसमें वे काफी खूबसूरत दिख रही हैं. उनका ये खुशमिजाज अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो पर अभी तक 90 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं. करिश्मा के इस वीडियो पर एकता कपूर कमेंट कर कहती हैं कि 'मेरे पास और भी वीडियोज हैं डालूं?' साथ ही रिधिमा पंडित कमेंट कर करिश्मा की तारीफ करती हैं, 'तुम्हारी अदाओं पर मैं वारी वारी जाऊं.' इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

बता दें कि करिश्मा (Karishma Tanna) ने 2001 से अपने करियर की शुरुआत की वे पहले 'सास भी कभी बहू थी' सीरियल में नजर आती थीं. इसके बाद वे 'नागार्जुन-एक योद्धा' और 'कयामत की रात' सीरियल में अहम किरदार में नजर आईं. करिश्मा ने जब से बिग बॉस (Bigg Boss) के घर का हिस्सा बनी हैं. वे एक नहीं बल्कि कई रियलटी शो में नजर आ चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karishma Tanna, Karishma Tanna Sanju, Instagram Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com