विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2021

Kareena Kapoor ने पहना 26 हजार का मास्क, बोलीं- कोई प्रोपेगेंडा नहीं, आप सिर्फ मास्क पहनें...

करीना कपूर (Kareena Kapoor) का मास्क चर्चा का विषय बना हुआ है. करीना कपूर (Kareena Kapoor Mask) ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें फैन्स को मास्क पहनने की सलाह दी है.

Kareena Kapoor ने पहना 26 हजार का मास्क, बोलीं- कोई प्रोपेगेंडा नहीं, आप सिर्फ मास्क पहनें...
करीना कपूर (Kareena Kapoor Mask) का मास्क आया चर्चा में
नई दिल्ली:

बॉलीवुड से लगातार मशहूर हस्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरें आ रही हैं. अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बाद विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आ गए हैं. इस मनोरंजन जगत की हस्तियों के कोरोना वायरस की चपेट में आने का सिलसिला लगातार जारी है. इस बीच करीना कपूर (Kareena Kapoor) का मास्क चर्चा का विषय बना हुआ है. करीना कपूर (Kareena Kapoor Mask) ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें फैन्स को मास्क पहनने की सलाह दी है. लेकिन उन्होंने जो मास्क पहन रखा है वह लुई वितां (Louis Vuitton) का है. जिसकी कीमत लगभग 26 हजार रुपये (355 डॉलर) बताई जा रही है. इस तरह उनका मास्क उनके संदेश के साथ ही फैन्स में खूब पॉपुलर हो रहा है. 

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने मास्क में अपनी फोटो शेयर करते हुए ळिखा, 'कोई प्रोपेगेंडा नहीं, आप सिर्फ मास्क पहनें.' इस तरह उन्होंने फैन्स को मास्क पहनने की सलाह दी थी. उन्होंने काले रंग का लुई वितां (Louis Vuitton Mask Price) का मास्क पहना हुआ था. करीना कपूर ने हाल ही में दूसरे बेटे को जन्म दिया है और उसके बाद से वह एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं, और फैन्स से समय-समय पर मुखातिब होती रहती हैं. 

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Louis Vuitton Mask, Kareena Kapoor Mask, Kareena Kapoor Mask Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com