विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2023

करीना कपूर ने पति सैफ अली खान और बच्चों के साथ शेयर की फैमिली फोटो, जेह और तैमूर की क्यूटनेस देख फिदा हुए फैंस

करीना कपूर और सैफ अली खान बेटे तैमूर और जेह के साथ विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं. एक्ट्रेस ने नए साल के जश्न की अपनी फोटो शेयर की हैं जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

करीना कपूर ने पति सैफ अली खान और बच्चों के साथ शेयर की फैमिली फोटो, जेह और तैमूर की क्यूटनेस देख फिदा हुए फैंस
करीना कपूर खान ने नए साल पर शेयर की फैमिली फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सेलेब्स ने साल 2023 का पहला दिन बड़े धूमधाम से मनाया. किसी ने समुद्र किनारे आराम किया तो वहीं किसी ने पार्टी का पूरा लुत्फ उठाया. इसी बीच एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटो फैंस के साथ शेयर कर दी हैं, जिसमें वह पति सैफ अली खान और दोनों बच्चे तैमूर और जेह अली खान के साथ नजर आ रही हैं. इस फैमिली फोटो को देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं. इतना ही नहीं कमेंट्स में उन्हें नए साल की बधाई देते नजर आ रहे हैं.

बेबो ने फैमिली फोटो की शेयर

बीती रात करीना कपूर ने अपने फैंस के लिए एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वह नए साल के मौके पर फैंस को बधाई देती दिख रही हैं. इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘'सभी के लिए साल 2023 में शांति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि.' इस कैप्शन पर फैंस ने भी अपना रिएक्शन दिए हैं. करीना की इस फोटो पर एक फैन ने लिखा, ‘'आप लोग बहुत अच्छे लग रहे हो. मैं सेलेब की फोटो पर कभी कमेंट नहीं करता. लेकिन यह फोटो चेहरे पर एक मुस्कान ला रही है.' दूसरे फैन ने लिखा, ‘इस खूबसूरत फोटो को शेयर करने के लिए शुक्रिया बेबो.'

अपने लुक और तैमूर की मस्ती की शेयर की थी फोटो

करीना कपूर ने फैमिली फोटो के अलावा पार्टी में अपने लुक की फोटो शेयर की थीं, जिसमें सिक्विन हाई-थाई स्लिट गाउन में नजर आ रही थीं. इसमें ड्रैस में करीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

इसके अलावा दूसरी फोटो में, करीना कपूर ने कैमरे के लिए पोज देते हुए तैमूर अली खान की एक क्यूट फोटो शेयर की थी, जिसमें तैमूर की मस्ती साफ नजर आ रही थीं.

बता दें, करीना कपूर अपनी फैमिली यानी पति सैफ अली खान और बच्चों तैमूर और जेह के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मनाने पहुंची हुई हैं, जिसकी फोटो वह लगातार सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर कर रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Khan, Kareena Kapoor Khan Family, Kareena Kapoor Kids, Jeh Ali Khan, Taimur Ali Khan, Saif Ali Khan, Kareena Kapoor Photos, Kareena Kapoor New Year Photos, Happy New Year, Happy New Year 2023, Happy New Year 2023 Photo, Happy New Year 2023 Wishes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com