विज्ञापन

लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया 31 साल पुराने गाने को कल्ट क्लासिक, डायरेक्टर ने किया था 24 बार रिजेक्ट

24 बार रिजेक्ट होने के बाद आखिरकार ये गाना फाइनल हुआ. फिर लता मंगेशकर की आवाज ने ऐसा जादू चलाया कि 31 साल बाद भी ये बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा गानों में गिना जाता है.

लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया 31 साल पुराने गाने को कल्ट क्लासिक, डायरेक्टर ने किया था 24 बार रिजेक्ट
24 बार रिजेक्ट हुआ ये सुपरहिट गाना, लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया कल्ट
नई दिल्ली:

24 बार... जी हां, पूरे 24 बार बॉलीवुड के इस सुपरहिट गाने को रिजेक्ट किया गया था. हर बार लगता था कि अब सब ठीक है, लेकिन डायरेक्टर किसी न किसी लाइन पर अटक जाते थे. गीतकार फिर से कागज-कलम उठाते और गाने के बोल बदलने बैठ जाते. ये सिलसिला तब तक चलता रहा, जब तक डायरेक्टर को गाना पूरी तरह पसंद नहीं आ गया. आखिरकार 24वीं कोशिश में गाना पास हुआ. रिलीज के बाद वही गाना ऐसा हिट हुआ कि 31 साल बाद भी लोग उसे उसी प्यार से सुनते हैं. अगर आप अब तक भी समझ नहीं पाए हैं कि हम बॉलीवुड के किस सुपरहिट सॉन्ग की बात कर रहे हैं तो देर ना करते हुए चलिए बता देते हैं आपको इसका जवाब.

ये था DDLJ का आइकॉनिक गाना

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो 1995 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का सुपरहिट गाना 'मेरे ख्वाबों में जो आए' है. इस गाने के बोल मशहूर गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे थे. लेकिन फिल्म के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा को इसकी एक लाइन बिल्कुल पसंद नहीं आ रही थी. यही वजह थी कि उन्होंने गाने के बोल करीब 24 बार बदलवाए. आखिर में जब उन्हें सबकुछ सही लगा, तब जाकर गाना रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें- अदनान सामी के घर जमी 90s के सिंगर्स की महफिल, उदित नारायण ने गाया अब तक का सबसे रोमांटिक गाना, शॉक्ड हुए सोनू निगम-अलका याग्निक

लता मंगेशकर की आवाज ने कर दिया कमाल

गाने के बोल फाइनल होने के बाद इसे लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी. उनकी आवाज ने इस गाने में ऐसा जादू भर दिया कि रिलीज होते ही ये हर तरफ छा गया. देखते ही देखते ये 90 के दशक के सबसे पसंद किए जाने वाले गानों में शामिल हो गया. आज भी इसकी धुन सुनते ही लोग पुराने दिनों की यादों में खो जाते हैं.

जब काजोल के गाने पर अटक गए आदित्य

फिल्म में ये गाना काजोल के किरदार सिमरन पर फिल्माया गया था. आदित्य चोपड़ा चाहते थे कि गाने का हर शब्द और हर लाइन सिमरन के किरदार पर बिल्कुल फिट बैठे. इसी वजह से उन्होंने किसी भी लाइन पर समझौता नहीं किया. कई बार बदलाव करवाने के बाद जब सबकुछ उनकी सोच के मुताबिक हुआ, तब जाकर गाने को हरी झंडी मिली.

आज भी पहले जैसा ही है इस गाने का क्रेज

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है. वहीं 'मेरे ख्वाबों में जो आए' आज भी हर उम्र के लोगों का पसंदीदा गाना बना हुआ है. लता मंगेशकर की आवाज, आनंद बख्शी के बोल और आदित्य चोपड़ा की मेहनत ने मिलकर इस गाने को हमेशा के लिए ऑल टाइम क्लासिक बना दिया.

ये भी पढ़ें- इमरान हाशमी का फिर लौटा जादू, आवारापन 2 के फर्स्ट गाने Ve Junoon में दिशा  के साथ दिखी कैमेस्ट्री, फैंस को आई KK की याद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dilwale Dulhania Le Jayenge, Mere Khwabon Mein Jo Aaye Song, Lata Mangeshkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com