करीना कपूर (Kareena Kapoor) उन एक्ट्रेस में से हैं, जो हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं. कभी अपने फिल्मों को लेकर तो कभी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. लॉकडाउन के बीच उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वो टिकटॉकर का नाम सुन अजीब रिएक्शन दे रही हैं. करीना कपूर (Kareena Kapoor) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनसे कुछ टिकटॉक कॉन्टेंट क्रिएटर मिलने आए हैं, जब उनको पता चलता है तो अजीब सा एक्सप्रेशन देकर पूछती हैं कि ये टिकटॉकर हैं. करीना कपूर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
करीना कपूर (Kareena Kapoor) के इस वीडियो के बैकग्राउंडर में देखा जा सकता है कि उनके रेडियो शो 'इश्क' का बैनर लगा हुआ है. उनके वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. हमेशा ही तरह करीना कपूर के फैन्स उनका यह अंदाज भी काफी पसंद कर रहे हैं. अभी तक वीडियो को 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
बता दें कि करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फैन फॉलोइंग इस हद तक है कि इंस्टाग्राम पर आते ही उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में हो गई. एक्ट्रेस अकसर अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा करती हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं. आमिर के साथ उनकी यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है. इसके अलावा हाल ही में एक्ट्रेस 'अंग्रेजी मीडियम' में भी नजर आई थीं, जहां उन्होंने मशहूर एक्टर इरफान खान के साथ अहम भूमिका अदा की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं