विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2017

दिल्ली जाने पर रो रहे थे तैमूर अली खान, मम्मी करीना कपूर के साथ वापस लौटे तो बदले अंदाज

एक हफ्ते पहले जब तैमूर मां करीना के साथ नई दिल्ली जा रहे थे, तब वे एयरपोर्ट पर रोते हुए कैमरे में कैद हुए. लेकिन मुंबई वापस लौटते पर तैमूर के मिजाज बदले-बदले से नजर आए.

दिल्ली जाने पर रो रहे थे तैमूर अली खान, मम्मी करीना कपूर के साथ वापस लौटे तो बदले अंदाज
दिल्ली जाते (L) और मुंबई लौटते (R) हुए करीना कपूर और तैमूर.
  • नई दिल्ली से शूटिंग पूरा कर मुंबई लौटीं करीना
  • 'वीरे दी वेडिंग' का एक शेड्यूल खत्म कर बेटे तैमूर के साथ लौटीं बेबो
  • बेटे के जन्म के बाद 'वीरे दी वेडिंग' से कमबैक करेंगी करीना
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर का जन्म पिछले साल दिसंबर में हुआ था. बेटे की परवरिश में बिजी करीना कई महीनों से फिल्मों से दूर रहीं. अब जब तैमूर थोड़े बड़े हो गए हैं तो करीना शूटिंग सेट पर लौट आई हैं. पिछले कुछ दिनों से वह दिल्ली में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग कर रही थीं. फिल्म का एक शेड्यूल पूरा कर करीना दिल्ली से मुंबई लौटीं. शनिवार शाम उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, खास बात यह थी कि करीना के साथ उनके नन्हें नवाब तैमूर मौजूद थे. 
 

ये भी पढ़ें: जब अदनान की नन्ही परी 'मदीना' से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, कुछ यूं जताया प्‍यार

तस्वीरों में मां-बेटे की जोड़ी बेहद जच रही है. करीना ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट जबकि तैमूर चैक शर्ट और ब्लू पैंट में हद से ज्यादा क्यूट लग रहे हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि पिछले हफ्ते जब करीना नई दिल्ली के लिए रवाना हो रही थीं, तब एयरपोर्ट पर तैमूर आंसू बहाते हुए कैमरे में कैद हुए थे. मानो वो मां के साथ नई दिल्ली न जाना चाहते हों! लेकिन मुंबई लौटते हुए उनका मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया.
 

'वीरे दी वेडिंग' के दिल्ली शेड्यूल के लिए जब करीना नई दिल्ली गई थीं, तब 10 महीने के तैमूर भी उनके साथ मौजूद थे. हालांकि, फिल्म सेट की तस्वीरों में तैमूर कहीं दिखाई नहीं दिए. लेकिन एक वीडियो में ड्रेसिंग रूम में बैठीं करीना उन्हें ढूंढ रही थीं.

बता दें, फिल्‍म 'वीरे दी वेडिंग' से करीना कपूर फिल्‍मों में कमबैक करने जा रही हैं. इस फिल्‍म में करीना के अलावा सोनम कपूर, स्‍वरा भास्‍कर, शिखा तलसानिया और 'परमानेंट रूममेट' वेब सीरीज से हिट हुए सुमित व्‍यास भी नजर आने वाले हैं. सेट की कई तस्वीरें 'वीरे दी वेडिंग' के इंस्टाग्राम पेज पर साझा की जा चुकी है.
 
 

First day shooting with this one... #veerediwedding #kareenakapoorkhan

A post shared by sonamkapoor (@sonamkapoor) on

ये भी पढ़े: Birthday भी अक्षय कुमार का और काउंडाउन भी उनका... 'बहुत नाइंसाफी है'

इस फिल्‍म की शूटिंग दिल्‍ली में शुरू हो चुकी है. फिल्‍म की प्रोड्यूसर और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने मीडिया को दिए बयान में कहा, "दिल्‍ली एक अहम लोकेशन है. यह हमारी फिल्‍म के लिए एक आइडल लोकेशन है." एकता कपूर भी इस फिल्‍म की को-प्रोड्यूसर हैं.
  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Veere Di Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com