विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2019

करीना कपूर बहन करिश्मा के साथ यूं मजे से खा रही थीं खीर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) दिवाली के मौके पर बहन करिश्मा (Karisma Kapoor) के साथ खीर का लुफ्त उठाती आईं नजर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो.

करीना कपूर बहन करिश्मा के साथ यूं मजे से खा रही थीं खीर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Video
करीना कपूर (Kareena Kapoor) और करिश्मा कपूर का वीडियो हुआ वायरल
  • करीना कपूर और करिश्मा कपूर का वीडियो हुआ वायरल
  • दिवाली पर मजे से खा रही थीं खीर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

दिवाली (Diwali 2019) के मौके पर जहां पूरे देश में हर कोई खुशियां मनाता नजर आया, वहीं बॉलीवुड सितारों में भी दिवाली को लेकर काफी क्रेज देखने को मिला. एक्ट्रेस करीना कपूर (kareena Kapoor) दिवाली के मौके पर अपने घरवालों के साथ मस्ती करती नजर आईं. अब बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के साथ करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों बहनें मिलकर खीर का लुफ्त उठाती नजर आ रही हैं. करीना और करिश्मा का खीर खाते हुए वीडियो इंटरनेट  पर छाया हुआ है.

Housefull 4 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' का दिवाली पर धमाका, तीन दिन में कमा डाले इतने करोड़


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस बूमरैंग वीडियो को व्हाट्सअप बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो पर फैन्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं. वहीं, दिवाली नाइट पार्टी में करीना कपूर (Kareena Kapoor) का एक और वीडियो खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में 'जब वी मेट' फेम साड़ी में झूमती नजर आ रही थीं.

War Box Office Collection Day 26: ऋतिक की 'वॉर' का बॉक्स ऑफिस पर जारी है तूफान, दिवाली पर किया इतना कलेक्शन

इस वीडियो में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ करीना कपूर स्टाइलिश अंदाज में दिवाली पार्टी एंजॉय करती नजर आईं.

Viral Video: सिगरेट से रॉकेट जला रहा था ये शख्स, वीडियो देख अमिताभ बच्चन को भी देनी पड़ गई सलाह


इस वीडियो को करण जौहर (Karan Johar) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया था. करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्मों की बात करें तो उनकी कोशिश मजबूत महिला पात्र दिखाने की रहती है. फिर चाहे वह 'चमेली' हो 'जब वी मेट' हो या फिर 'वीरे दी वेडिंग.' अगर करीना कपूर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उनमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ 'गुड न्यूज' इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' और रणवीर सिंह के साथ 'तख्त' में नजर आने वाली हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Enjoying Kheer With Karisma, Kareena Kapoor Khan, Karisma Kapoor, Karima Kapoor And Kareena Kapoor, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com