विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2018

जब करण जौहर को 'बच्ची' सोनाक्षी सिन्हा ने दिया था अवार्ड, पहचानने से कर देंगे इनकार.. देखें Video

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर व प्रोड्यूसर करण जौहर ने शनिवार को एक बेहद ही पुरानी तस्वीर शेयर की.

Also Read in
जब करण जौहर को 'बच्ची' सोनाक्षी सिन्हा ने दिया था अवार्ड, पहचानने से कर देंगे इनकार.. देखें Video
साल 1999 में जी सिने अवॉर्ड के वक्त करण जौहर, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और सुभाष घई
  • करण जौहर ने शेयर की फोटो
  • बच्ची दिख रही सोनाक्षी सिन्हा
  • ताजा की पुरानी यादें
नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर व प्रोड्यूसर करण जौहर ने शनिवार को एक बेहद ही पुरानी तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में बॉलीवुड की चार बड़ी हस्तियां है, जिनमें से एक शख्स को पहचान पाना बेहद ही मुश्किल हैं. यह लगभग दो दशक पहले की तस्वीर है, जिसमें बेहद ही मोटे करण जौहर को जी सिने अवॉर्ड के दौरान फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के लिए डेब्यू फिल्म मेकर का अवार्ड दिया गया था. यह अवार्ड कोई और नहीं बल्कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने दिया. जी हां, छोटे कद में और आंखों पर चश्में के साथ सोनाक्षी ही खड़ी हैं. उनके साथ पापा शत्रुघ्न सिन्हा और डायरेक्टर सुभाष घई भी खड़े हैं.

लाइव परफॉर्मेंस से पहले नर्वस हुईं जैकलिन फर्नांडिज, सलमान खान को बताया वजह... देखें Video

 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on


करण जौहर ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, 'यह तस्वीर मुझसे शेयर करने के लिए मैं अभिषेक बच्चन को धन्यवाद देता हूं. क्या आपको याद है यह सोनाक्षी सिन्हा? मैंने यह अवॉर्ड जीता था लेकिन ऐसा लग रहा है मानो मैं सेरेमनी ही खा गया.' करण जौहर एक हैशटैग भी जोड़ते हुए लिखा, 'डबल चिन अलर्ट'. यानी करण जौहर के चेहरे पर डबल चिन भी दिख रही है. 

देखें वीडियो-


सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर को लेकर बोलीं, 'मैं जो भी करती हूं उसके लिए...'

इस फोटो को शेयर करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस पर कमेंट किया. सोनाक्षी ने लिखा, 'यह मैं कैसे भूल सकती हूं. सबसे पहला अवॉर्ड जो मैंने दिया. यह स्वर्णिम यादगार है.' वहीं, इस तस्वीर को करण जौहर से शेयर करने वाले अभिषेक बच्चन ने भी इस तस्वीर पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं सके और हंसी के ठहाके लगाते हुए 'हा हा हा' लिखा.

फिलहाल यह सन् 1999 की बात जब जी सिने अवार्ड के लिए होस्ट के रूप में ऐश्वर्या राय बच्चन और अक्षय कुमार स्टेज पर मौजूद थे.

VIDEO: सोनाक्षी सिन्हा से खास मुलाकात

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karan Johar, Sonakshi Sinha Childhood Photo, Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com