विज्ञापन

कपिल-आमिर की मस्ती भरी जुगलबंदी, 'आती क्या खंडाला' गाकर लूटी महफिल, फैंस बोले- इसे कहते हैं असली एंटरटेनमेंट

'दादी की शादी' की स्पेशल स्क्रीनिंग के खास मौके पर आमिर खान ने सबका दिल जीत लिया, जब उन्होंने अपनी फिल्म ‘गुलाम’ का मशहूर गाना ‘आती क्या खंडाला’ गुनगुनाया.

कपिल-आमिर की मस्ती भरी जुगलबंदी, 'आती क्या खंडाला' गाकर लूटी महफिल, फैंस बोले- इसे कहते हैं असली एंटरटेनमेंट
आमिर और कपिल का सिंगिंग वीडियो वायरल

Kapil Sharma-Aamir Khan Singing Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों फिल्म ‘दादी की शादी' की स्पेशल स्क्रीनिंग के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और माहौल देखकर लगता है जैसे यह कोई फिल्म इवेंट नहीं बल्कि एक शानदार म्यूजिकल पार्टी थी. इस खास मौके पर आमिर खान ने सबका दिल जीत लिया, जब उन्होंने अपनी फिल्म ‘गुलाम' का मशहूर गाना ‘आती क्या खंडाला' गुनगुनाया. उनके साथ कपिल शर्मा भी मस्ती के मूड में नजर आए, जिससे पूरा माहौल और भी खुशनुमा हो गया.

आमिर और कपिल की जुगलबंदी ने लूटी महफिल

वायरल हो रहे वीडियो में आमिर खान और कपिल शर्मा साथ में गाते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं. उनके साथ एक्ट्रेस सादिया खतीब भी इस जुगलबंदी का हिस्सा बनीं. वहीं कुछ अन्य क्लिप्स में कपिल शर्मा ‘रूप तेरा मस्ताना' और ‘आज जाने की जिद न करो' जैसे क्लासिक गानों को गाते दिखे, जिसे सुनकर वहां मौजूद स्टारकास्ट ने खूब तालियां बजाईं. इस पूरे इवेंट ने साफ कर दिया कि फिल्म की टीम सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि ऑफ स्क्रीन भी दर्शकों का मनोरंजन करना जानती है.

ऋद्धिमा कपूर की तारीफ में बोले आमिर

इस खास स्क्रीनिंग के बाद आमिर खान ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी. खास बात यह रही कि उन्होंने रिद्धिमा कपूर साहनी की जमकर तारीफ की, जो इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं. आमिर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “ऋद्धिमा ने बहुत बढ़िया काम किया है, रणबीर से भी बेहतर.” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस को काफी पसंद आया. इसके अलावा आमिर ने फिल्म को लेकर भी कहा कि उन्हें फिल्म देखकर बहुत मजा आया और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं.

फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट

फिल्म ‘दादी की शादी' में नीतू कपूर, कपिल शर्मा और रिद्धिमा कपूर सहनी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में सरथ कुमार और सादिया खतीब भी अहम किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म को आशीष आर मोहन ने लिखा और डायरेक्ट किया है. यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और दर्शकों के बीच इसे लेकर अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: महिमा चौधरी की बेटी की 8 फोटो, बचपन से नहीं मिला पिता का प्यार , 19 साल में दिखने लगी यंग 'परदेस गर्ल'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com