विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2023

Kannur Squad Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार का फिर दिखा जलवा, फिल्म ने कर ली बजट से दोगुनी कमाई

Kannur Squad Box Office Collection Day 11: मेगास्टार मामूट्टी की कन्नूर स्क्वाड बॉक्स ऑफिस लगातार नए करिश्मे कर रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बजट के दोगुने से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

Kannur Squad Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार का फिर दिखा जलवा, फिल्म ने कर ली बजट से दोगुनी कमाई
Kannur Squad Box Office Collection Day 11: जानें कन्नूर स्क्वाड ने कमाए कितने करोड़
  • Kannur Squad Box Office Collection: कन्नूर स्क्वाड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  • कन्नूर स्क्वाड में लीड रोल में हैं मामूट्टी
  • लगभग 26 करोड़ रुपये है कन्नूर स्क्वाड का बजट
नई दिल्ली:

Kannur Squad Box Office Collection Day 11: साउथ की फिल्मों की इन दिनों धूम है. बात अगर मलयालम फिल्मों की हो तो उन्हें उनके सॉलिड कंटेंट की वजय से पहचाना जाता है. ऐसा ही एक फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है. फिल्म ने धीमी रफ्तार से शुरुआत की, और कुछ समय से लगातार यह स्पीड पकड़े हुए हैं. फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और इसकी कमाई का सिलसिला थम नहीं रहा है. वैसे भी मलयालम सुपरस्टार मामूट्टी की उनके फैन्स के पास जबरदस्त लोकप्रियता है. इसकी वजह फिल्म की इंटेंस कहानी को बताया जा रहा है.

मेगास्टार मामूट्टी की कन्नूर स्क्वाड बॉक्स ऑफिस लगातार नए करिश्मे कर रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. दिलचस्प यह है कि यह कलेक्शन दुनियाभर का है. फिल्म ने भारत में 30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और इतना ही कलेक्शन दुनियाभर से भी किया है. इस तरह यह मामूट्टी की एक और सुपरहिट फिल्म हो गई. मामूट्टी को अपनी शानदार एक्टिंग के लिए पहचाना जाता है और एक बार फिर उन्होंने एक्टिंग का लोहा मनवाया है.

मामूट्टी की कन्नूर स्क्वाड को रॉबी वर्गीज राज ने डायरेक्ट किया है. यह उनकी डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म है. इसकी कहानी एक एएसआई की है जो अपनी टीम के साथ हर मुश्किल से जूझते हुए अपराधियों को पकड़ता है. फिल्म को शानदार  रिव्यू मिले और मामूट्टी की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई.  फिल्म में मामूट्टी के अलावा  किशोर, विजयराघवन, रॉनी डेविड राज, अजीज नेदुमंगाड़ और शरत सबा लीड रोल में हैं. मामूट्टी ने ही 'कन्नूर स्क्वाड' को प्रोड्यूस किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kannur Squad, Kannur Squad Box Office Collection, Kannur Squad Box Office, Kannur Squad Box Office Collection Day 11, Mammootty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com