मलयालम के मेगास्टार मामूट्टी को सोमवार 25 मई को कोट्टायम में महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया. महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ने भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए मानदडी.लिट. उपाधि से सम्मानित किया. यह उपाधि सोमवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह में केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा प्रदान की गई. इस मौके पर मामूट्टी ने कुछ ऐसा कहा कि उसने उनके इमोशनल पक्ष को सबके सामने पेश कर दिया.
Humbled to have received the Honorary D.Litt. from Mahatma Gandhi University today, presented by the Honourable Governor of Kerala.
— Mammootty (@mammukka) May 25, 2026
My gratitude to each and every one of you who stood by my side throughout this memorable journey. pic.twitter.com/6CVToChCLF
यह सम्मान मिलने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "आज महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी से मानद डी. लिट प्राप्त करके मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह केरल के माननीय राज्यपाल द्वारा प्रदान की गई है. इस यादगार सफर में हर कदम पर मेरा साथ देने वाले आप सभी का मैं तहे दिल से आभारी हूं."
बता दें कि यह किसी राज्य यूनिवर्सिटी से मामूट्टी की तीसरी मानद डॉक्टरेट उपाधि है. केरल यूनिवर्सिटी ने जनवरी 2010 में उन्हें डी लिट से सम्मानित किया था, जिसमें सिनेमा के माध्यम से कला और साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान को सराहा गया था. उसी वर्ष बाद में कालीकट यूनिवर्सिटी ने उन्हें एक और मानद डी लिट से सम्मानित किया.
यह भी पढ़ें- विनोद मेहरा का बेटा सलमान खान की इस एक्ट्रेस कर रहा है डेट, फिल्मों से लेकर वेब सीरीज में मचा रहा है धूम
सिनेमा के माध्यम से लोगों की सेवा
मंच पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मामूट्टी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बात कहकर पूरे हॉल को तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा दिया. मामूट्टी ने कहा, 'मेरे पिता चाहते थे कि मैं डॉक्टर बनूं. लेकिन अब मैं पिछले 45 वर्षों से सिनेमा के माध्यम से आपका इलाज कर पा रहा हूं. मरीजों का नहीं, बल्कि आप लोगों का.'
400 से अधिक फिल्मों में काम
उन्होंने अपने पांच दशकों के अपने करियर में कई भाषाओं और विभिन्न शैलियों की 400 से अधिक फिल्मों में काम किया है उन्हें 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' श्रेणी में तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. यह किसी भी कलाकार द्वारा जीते गए पुरस्कारों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है. यह रिकॉर्ड वह कमल हासन और अजय देवगन के साथ शेयर करते हैं. जनवरी 2026 में भारत सरकार ने सिनेमा जगत में पांच दशकों की सेवा के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित करने की घोषणा की. इससे पहले, 1998 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.
यह भी पढ़ें- लारा दत्ता की बेटी सायरा की 7 तस्वीरें, 5वीं देख कहेंगे- मिस यूनीवर्स की बेटी फिल्मों में आई तो सबकी छुट्टी कर देगी
वर्कफ्रंट
मामूट्टी ने हाल ही में महेश नारायणन द्वारा निर्देशित फिल्म 'पैट्रियट' में नजर आए. एंटो जोसेफ और के.जी. अनिल कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म में फहाद फासिल, कुंचाको बोबन, नयनतारा, रेवती, दर्शना राजेंद्रन और राजीव मेनन सहित कई स्टार नजर आए. यह 1 मई को दुनिया भर में रिलीज हुई थी. अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं