विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2020

कंगना रनौत ने आरती उतार यूं किया भाभी का स्वागत, बोलीं- हमारे घर भी देवी आई...देखें Photos

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी भाभी का घर में शानदार स्वागत किया है. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

कंगना रनौत ने आरती उतार यूं किया भाभी का स्वागत, बोलीं- हमारे घर भी देवी आई...देखें Photos
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फोटोज वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के भाई अक्षत रनौत की शादी हाल ही में हुई है. उनकी शादी उदयपुर में धूमधाम से हुई. शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अब दिवाली के मौके पर अपनी भाई-भाभी और बहन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैन्स का खूब ध्यान खींच रही हैं. कंगना रनौत (Kangana Ranaut Photos) ने तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है, जिसमें वो घर में अपनी भाभी का जोरदार स्वागत करती नजर आ रही हैं.

करीना कपूर मलाइका अरोड़ा संग धर्मशाला की सड़कों पर घूमतीं आईं नजर, अर्जुन कपूर भी दिखे साथ- देखें Video

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की एक तस्वीर में हाथों में दीया की थाली लिए नजर आ रही हैं. तो दूसरी तस्वीर में भाई-भाभी और बहन के साथ नजर आ रही हैं. उन्होंने फोटोज को शेयर कर लिखा: "दीपावली के दिन महालक्ष्मी घर आती है, हमारे घर भी देवी आ रही है, आज हमारी भाभी पहली बार अपने घर आ रही है इस रस्म को अंदरेरा ( grihapravesh) कहते हैं, सबको दीपावली की शुभकामनाएं. #HappyDiwali2020 #दीपावली." कंगना रनौत की इन तस्वीरों पर फैन्स जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने हनीमून के दौरान मनाई दिवाली, होटल रूम से दिखाया दुबई का नजारा- देखें Video

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के करियर की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म तेजस रिलीज होने वाली है. इन दिनों फिल्म से इतर कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं. सुशांत सिंह राजपूत के निधन से जुड़े मामले को लेकर भी कंगना रनौत बेबाक अंदाज में अपनी राय पेश करती हुई दिखाई दी थीं. आखिरी बार एक्ट्रेस ने फिल्म पंगा में मुख्य भूमिका अदा की थी, जिसमें उनकी एक्टिंग वाकई कमाल की लग रही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Photos, Kangana Ranaut Pics, Kangana Ranaut Video, Kangana Ranaut Brother Marriage, Kangana Ranaut Welcomes Sister In Law
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com