कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और शिवसेना की तकरार के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है. महाराष्ट्र सरकार ने कंगना के खिलाफ ड्रग्स मामले की जांच का आदेश जारी किया है. अवैध निर्माण के आरोप में बीएमसी अधिकारियों की ओर से कंगना के ऑफिस में की गई तोड़फोड़ के दो दिन बाद यह जांच शुरू की गई है. राज्य के गृह विभाग की ओर से एक पत्र में अध्ययन सुमन के एक पुराने इंटरव्यू के ड्रग लिंक के आधार पर जांच शुरू करने के मिले आदेश के बाद मुंबई पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है. इसी बीच कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही हैं कि उन्हें एक बार ड्रग्स की लत लग गई थी.
अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट, तो शेखर सुमन बोले- सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स की आवाज...
“Main drug addict thi” pic.twitter.com/0m7GeVyde3
— Shivam Vij (@DilliDurAst) September 12, 2020
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इस वीडियो में कहती दिख रही हैं: "जैसी ही मैं घर से भागी, डेढ़-दो साल में एक फिल्म स्टार थी, एक ड्रग एडिक्ट थी. मेरी जिंदगी में इतने सारे कांड चल रहे थे कि मैं ऐसे लोगों के हाथ लग चुकी थी, जहां इतना सब खतरनाक हो चुका था मेरे जीवन में. जब इतना सब हो रहा था मेरी लाइफ में तब में टीनएजर ही थी." कंगना रनौत ने इस वीडियो को मार्च में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब रिएक्शन दे हे हैं. बता दें कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने विधानसभा में कहा था कि एक्टर अध्ययन सुमन के कमेंट के आधार पर क्वीन फिल्म की एक्टर (कंगना) पर ड्रग्स लेने के आरोपों की जांच की जाएगी. कंगना के साथ कथित तौर पर डेट करने वाले अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) ने वर्ष 2016 के एक इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि एक्ट्रेस ने 2008 में एक पार्टी में उनसे ड्रग लेने को कहा था. अध्ययन ने अपने इस कमेंट के आधार पर जांच के मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था. अध्ययन ने कहा था कि वे नहीं चाहते कि इस मामले में उनका घसीटा जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं