विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2020

कंगना रनौत ने लॉकडाउन के बीच किए बड़े खुलासे, एक्ट्रेस की बहन ने शेयर किया Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

कंगना रनौत ने लॉकडाउन के बीच किए बड़े खुलासे, एक्ट्रेस की बहन ने शेयर किया Video
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का वीडियो हुआ वायरल
  • कंगना रनौत का वीडियो हुआ वायरल
  • लॉकडाउन के बीच किए बड़े खुलासे
  • रंगोली चंदेल ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का लॉकडाउन के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपने जीवन के बुरे दौर के बारें में बातें कर रही हैं. हाल ही में 'पंगा' फिल्म से सुर्खियां बटोरने वाली कंगना रनौत इस वीडियो में कहती दिख रही हैं: नवरात्रि की पांचवें दिन की शुभकामनाएं. बोर हो रहेंगे ना आप लोग. इस माहौल में कई तो रो भी रहे होंगे. क्योंकि ये वक्त बुरा नहीं है बरे वक्त को कभी बुरा मत समझना. असल में बुरा वक्त ही अच्छा होता है. बहुत सारे कलाकार हैं जो यह नहीं कह सकते कि मैं अपनी एचिवमेंट से खुश हूं, लेकिन मैं कह सकती हूं. यह बड़ी एचिवमेंट है." कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के इस वीडियो को उनकी बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) ने शेयर किया है.

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इस वीडियो में आगे कह रही हैं: "जब मैं 15-16 साल की थी तो घर से भाग गई थी. मुझे लगता था कि हाथ ऊपर उठाकर तारे तोड़ लूंगी. घर से भागने के एक दो साल बाद मैं फिल्म स्टार थी. एक ड्रग एडिक्ट थी. मेरी जिंदगी में इतने सारे कांड हो रहे थे और मैं ऐसे लोगों के बीच फंस चुकी थी कि मुझे मौत ही वहां से निकाल सकती थी. तभी मेरी लाइफ में मेरे एक दोस्त आए जो स्ट्रगल कर रहे थे वो फाइट मास्टर थे. उन्होंने मुझे योगा करारा शुरू किया. एक दिन उन्होंने कहा आंखे बंद करो मैंने जैसे ही आंखें बंद की मुझे रोना आने लगा. यह देख वो हैरान हो गए. उन्होंने कहा आंख बंद नहीं कर सकती तो फिर मेडिटेशन कैसे करेगी. बाद में उन्होंने एक किताब दी. बाद में मैने विवेकानंद जी को अपना गुरू मान लिया. और उन्हीं की गाइडेंस में मैंने खुद को संवारा."

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इस वीडियो के माध्यम से लोगों को खास सलाह दी. वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म 'थलाइवी' में नजर आएंगी. इस फिल्म में कंगना 'जयललिता' का किरदार निभाएंगीं. कंगना रनौत की इस फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है. बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' (Tejas) की घोषणा भी इसी साल जनवरी में हुई थी. इस फिल्म को जहां रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं तो वहीं इसका निर्देशन सर्वेश मेवारा कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग गर्मियों में शुरू हो सकती है और यह अगले साल अप्रैल में रिलीज हो सकती है. बता दें कि इससे पहले भी कंगना रनौत पंगा के जरिए महिला सशक्तीकरण का बेहतरीन उदाहरण पेश कर चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Video, Lockdown, Rangoli Chandel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com