विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2020

सपा नेता ने कंगना रनौत को दी सलाह, तो एक्ट्रेस बोलीं- यह इंडस्ट्री सिर्फ करण जौहर उसके पापा ने नहीं...

एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हाल ही में एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं हैं, उन्होंने सपा नेता की सलाह पर रिएक्ट किया है.

सपा नेता ने कंगना रनौत को दी सलाह, तो एक्ट्रेस बोलीं- यह इंडस्ट्री सिर्फ करण जौहर उसके पापा ने नहीं...
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सपा नेता को दिया करारा जवाब
  • कंगना रनौत ने दिया सपा के नेता को जवाब
  • बोलीं- यह इंडस्ट्री केवल करण जौहर और उसके पापा की नहीं
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले को लेकर लगातार वह खुलकर अपना पक्ष जनता के सामने रख रही हैं. वहीं, पिछले दिनों कंगना रनौत (Kangana Ranaut Twitter) अपने मुंबई वाले बयान को लेकर काफी सुर्खियों में थीं. दरअसल, एक ट्वीट में उन्होंने मुंबई की तुलना पीओके से कर दी थी. जिसके बाद से महाराष्ट्र सरकार और कंगना के बीच काफी अनबन चल रही है. अब हाल ही में एक्ट्रेस को सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल (Manish Jagan Agrawal) ने एक ट्वीट के जरिए सलाह दी.


कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और बॉलीवुड को लेकर मनीष जगन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "कंगना जी आप सबके संघर्षों को गाली देकर, तुच्छ बताकर, सबके ऊपर निशाना साधकर आगे बढ़ना चाहती हैं? करण जौहर (Karan Johar) हों या अन्य फिल्म निर्माता सभी लोगों की सामूहिक मेहनत से ये भारतीय फिल्म इंडस्ट्री खड़ी हुई है, कोई भी इंडस्ट्री आपकी तरह सबको गाली देकर 1-2 दिन में खड़ी नहीं हो जाती." मनीष जगन अग्रवाल के इस ट्वीट पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने करारा जवाब दिया है. 

कंगना (Kangana Ranaut) ने मनीष जगन (Manish Jagan Agrawal) के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "इंडस्ट्री सिर्फ करण जौहर/उसके पापा ने नहीं बनाई, बाबा साहेब फाल्के से लेकर हर कलाकार और मजदूर ने बनाई है, उस फौजी ने जिसने सीमाओं को बचाया, उस नेता ने जिसने संविधान की रक्षा की है, उस नागरिक ने जिसने टिकट खरीदा और दर्शक का किरदार निभाया, इंडस्ट्री करोड़ों भारतवासीयों ने बनाई है." कंगना के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Twitter, Kangana Ranaut Response To Samajwadi Leader, Manish Jagan Agrawal, Kangana Ranaut Tweet Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com