विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2017

अब ये एक्ट्रेस जाएगी बिना पति के हनीमून...

इन दिनों साउथ में कंगना रनोट की ‘क्वीन’ को लेकर काफी सरगर्मियां हैं. साउथ के डायरेक्टर ‘क्वीन’ की सफलता को कैश कराने की जुगत में लगे हैं.

अब ये एक्ट्रेस जाएगी बिना पति के हनीमून...
कंगना रनोट की क्वीन के तमिल रीमेक में दिखेंगी काजल
  • अजय देवगन के साथ सिंघम रही थी हिट
  • अक्षय कुमार के साथ स्पेशल 26 में आई थीं नजर
  • क्वीन के तमिल रीमेक में करेंगी लीड रोल
नई दिल्ली: इन दिनों साउथ में कंगना रनोट की ‘क्वीन’ को लेकर काफी सरगर्मियां हैं. साउथ के डायरेक्टर ‘क्वीन’ की सफलता को कैश कराने की जुगत में लगे हैं. दो दिन पहले ही कंगना रनोट की ‘क्वीन’ के तेलुगु वर्जन के लिए तमन्ना भाटिया का नाम फाइनल हुआ था. लेकिन अब ‘क्वीन’ के तमिल वर्जन की एक्ट्रेस का नाम भी फाइनल हो गया है. साउथ की एक्ट्रेस काजल इस रोल को निभाएंगी. इसके अलावा कन्नड़ और मलयालम वर्जन के लिए भी हीरोइनें तय हो चुकी हैं. 
 
 

#parisparis thanks for all the love

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on


यह भी पढ़ेंः नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां BBC की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्‍ट में शामिल

काजल बॉलीवुड में अजय देवगन के साथ ‘सिंघम’ में नजर आ चुकी हैं जबकि अक्षय कुमार के साथ ‘स्पेशल 26’ में भी उनकी जोड़ी हिट रही थी. ‘सिंघम’ में अजय देवगन के साथ उनके काम को पसंद किया गया था. लेकिन रणदीप हुड्डा के साथ उनकी ‘दो लफ्जों की कहानी’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. तमिल में फिल्म का नाम होगा ‘पेरिस पेरिस.’ फिल्म को रमेश अरविंद डायरेक्ट कर रहे हैं. साउथ की हिट मशीन को बिना पति के हनीमून पर जाते देखना वाकई दिलचस्प होगा.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Queen, Kangana Ranaut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com