विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2022

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद 'धाकड़' को मिला ओटीटी प्लेटफॉर्म, इस जगह रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बीते दिनों अपनी फिल्म धाकड़ को लेकर चर्चा में थीं. उनकी यह फिल्म अपनी मेकिंग के वक्त से भी सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन कंगना रनौत की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर थोड़ा भी धाकड़ अंदाज नहीं दिखा सकी.

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद 'धाकड़' को मिला ओटीटी प्लेटफॉर्म, इस जगह रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म
फिल्म धाकड़
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बीते दिनों अपनी फिल्म धाकड़ को लेकर चर्चा में थीं. उनकी यह फिल्म अपनी मेकिंग के वक्त से भी सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन कंगना रनौत की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर थोड़ा भी धाकड़ अंदाज नहीं दिखा सकी. अभिनेत्री की यह फिल्म सिनेमाघरों में इतनी बुरी फ्लॉप हुई कि इस तरह की अफवाह उड़ने लगी कि धाकड़ को खरीदने के लिए कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म आगे नहीं आ रहा है. लेकिन ऐसा नहीं है. कंगना रनौत की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म मिल गया है.

फिल्म धाकड़ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज होगी. जी 5 ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर धाकड़ का एक ट्रेलर रिलीज किया है. जिसमें कंगना रनौत धाकड़ में अपना एक्शन अंदाज दिखाती नजर आ रही हैं. यह फिल्म 1 जुलाई को रिलीज होगी. सोशल मीडिया पर धाकड़ का यह ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है. कंगना रनौत के फैंस ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

आपको बता दें कि फिल्म धाकड़ पिछले महीने 20 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के साथ अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला. भूल भुलैया 2 ब्लॉकबास्टर फिल्म बन गई है, जबकि कंगना रनौत की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर यह हाल हुआ कि कई जगह पर शो कैंसिल करने पड़े. फिल्म धाकड़ का कुल बजट 90 करोड़ रुपये था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक से 5 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी. इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका में हैं. 

लेखक के बारे में
img
Anand kashyap
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Dhaakad, Kangana Ranaut Dhaakad, Dhaakad OTT Release
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com